होली पर सूखा जाम: जानें मार्च में कितने दिन नहीं मिलेगी शराब

नई दिल्ली मार्च त्योहारों का महीना है, यह महिना होली से राम नवमी और ईद-उल-फितर के साथ पूरा होगा। लेकिन, शराब प्रेमीयों के लिए यह महीना थोड़ा सख्त होने वाला है। अगर आप त्योहारों पर शराब के साथ जश्न मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार रहिए इस बार ऐसे मौके काफी सीमित हैं। ड्राई डे क्या है? 'ड्राई डे' का मतलब सिर्फ शराब की बिक्री पर रोक है। रेस्टोरेंट, लग्जरी बार, होटल या कोई भी लाइसेंस्ड दुकान ग्राहकों को शराब नहीं परोस सकती। हालांकि, घर पर पहले से रखी शराब पीना पूरी तरह वैध रहता है। देशभर में

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली

मार्च त्योहारों का महीना है, यह महिना होली से राम नवमी और ईद-उल-फितर के साथ पूरा होगा। लेकिन, शराब प्रेमीयों के लिए यह महीना थोड़ा सख्त होने वाला है। अगर आप त्योहारों पर शराब के साथ जश्न मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार रहिए इस बार ऐसे मौके काफी सीमित हैं।

ड्राई डे क्या है?

'ड्राई डे' का मतलब सिर्फ शराब की बिक्री पर रोक है। रेस्टोरेंट, लग्जरी बार, होटल या कोई भी लाइसेंस्ड दुकान ग्राहकों को शराब नहीं परोस सकती। हालांकि, घर पर पहले से रखी शराब पीना पूरी तरह वैध रहता है। देशभर में होली, दिवाली, गांधी जयंती, अंबेडकर जयंती जैसे बड़े त्योहारों और चुनावी दिनों को ड्राई डे घोषित किया जाता है।

इस साल मार्च में कुल पांच दिन शराब नहीं बिकेगी। इनमें प्रमुख त्योहार शामिल हैं:

4 मार्च (बुधवार): होली
21 मार्च (शुक्रवार): ईद-उल-फितर
23 मार्च (सोमवार): शहीद दिवस (केवल महाराष्ट्र में)
26 मार्च (शुक्रवार): राम नवमी
31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती
2026 के बाकी 'ड्राई डे'

मार्च के बाद सालभर में और कई मौके हैं जहां शराब प्रेमियों को इंतजार करना पड़ेगा।
2026 में ड्राई डे की सूची

अप्रैल:
गुड फ्राइडे (3 अप्रैल)
अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल)

मई:
बुद्ध पूर्णिमा व महाराष्ट्र दिवस (1 मई)
बकरीद (27 मई)

जुलाई:
आषाढ़ी एकादशी (25 जुलाई)
गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई)

अगस्त:
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
ईद-ए-मिलाद

सितंबर:
जन्माष्टमी
गणेश चतुर्थी
अनंत चतुर्दशी

अक्टूबर:
गांधी जयंती
दशहरा

नवंबर:
दिवाली (दिल्ली-एनसीआर में)

दिसंबर:
क्रिसमस (25 दिसंबर)
महाराष्ट्र सरकार की सफाई

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि महाराष्ट्र सरकार ने होली, मुहर्रम और गांधी जयंती पर शराब दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन राज्य सरकार ने तुरंत सफाई जारी कर इन खबरों को खारिज कर दिया। महाराष्ट्र एक्साइज डिपार्टमेंट ने साफ कहा कि किसी भी त्योहार पर शराब बिक्री की रोक में कोई ढील नहीं दी गई है।

 

Leave a Comment

2