राजस्थान सीमा पर ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, राजगढ़ से 5 करोड़ का नशीला केमिकल जब्त

राजगढ़ राजगढ़ जिले की राजस्थान सीमा से सटे माचलपुर क्षेत्र के सुनसान इलाके में एक बार फिर से ड्रग्स बनाने प्रयोग किए जाना वाला कैमिकल पुलिस ने जब्त किया हैं। केमिकल की क़ीमत 5 करोड़ आंकी गई है। इसके चार दिन पहले गोघटपुर गांव में पुलिस ने पकड़ी थी ड्रगस बनाने वाली फैक्ट्री व 4 करोड़ का कैमिक बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक 7-8 फरवरी की रात को थाना माचलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक गुड्डू कुशवाह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में खेत में बनी खंती में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

राजगढ़
राजगढ़ जिले की राजस्थान सीमा से सटे माचलपुर क्षेत्र के सुनसान इलाके में एक बार फिर से ड्रग्स बनाने प्रयोग किए जाना वाला कैमिकल पुलिस ने जब्त किया हैं। केमिकल की क़ीमत 5 करोड़ आंकी गई है। इसके चार दिन पहले गोघटपुर गांव में पुलिस ने पकड़ी थी ड्रगस बनाने वाली फैक्ट्री व 4 करोड़ का कैमिक बरामद किया था।

पुलिस के मुताबिक 7-8 फरवरी की रात को थाना माचलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक गुड्डू कुशवाह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में खेत में बनी खंती में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) निर्माण में प्रयुक्त केमिकल ड्रमों में छिपाकर फेंका गया है। सूचना की तस्दीक एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई।
 
तलाशी के दौरान खंती में 5 नीले रंग के ड्रम मिले, जिनमें प्लास्टिक की पन्नियों में भरा हुआ सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा केमिकल पाउडर पाया गया, जिससे तेज गंध आ रही थी। प्रारंभिक परीक्षण एवं अनुभव के आधार पर उक्त पदार्थ एमडी ड्रग्स (मादक पदार्थ) निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल होना पाया गया।

इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर ड्रमों सहित कुल वजन 266.9 किलोग्राम मिला, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने उक्त संपूर्ण मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर, साक्षियों की उपस्थिति में जब्त किया गया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा जब्तशुदा माल को सुरक्षित रूप से मालखाने में जमा किया गया। इस संबंध में थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 30 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। अज्ञात आरोपितो की तलाश की जा रही है तथा अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन जांच जारी है।

चार दिन पहले पकड़ी थी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, 4 करोड़ का कैमिकल
मंगलवार रात को राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम झालावाड़ जिले में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली। जिसमें ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला करीब 320 किलो केमिकल मिला। पिकअप सवारों ने बताया कि वह इसे मप्र के आगरा-मालवा जिले की और लेकर जा रहे थे। दस्तावेज मांगने पर कुछ नहीं दिखा सके।

उसी से इनपुट मिला था कि राजगढ़ जिले के गोघटपुर गांव में ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इसके बाद राजस्थान व माचलपुर की पुलिस ने संयुक्त रूप से गोघटपुर में रघुनंदन पिता गोवर्धन पाटीदार के मकान पर दबिश दी थी, जहां केमिकल से ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा। जहां से करीब 4 करोड़ रुपये के केमिकल बरामद किया था, हालांकि आरोपित पाटीदार अभी भी फरार है।

Leave a Comment

2