विदेश में नौकरी का सपना? ये 7 देश दे रहे हैं सबसे ज्यादा मौके और सैलरी

क्या आप भी विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस समय ये 7 देश न केवल तगड़ी कमाई करवा रहे हैं बल्कि सबसे ज्यादा नौकरी भी दे रहे हैं. लेकिन इस बीच एक सवाल और खड़ा हो रहा है कि क्या इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है? तो बता दें कि इस लिस्ट में इंडिया का नाम शामिल नहीं है. क्या है हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स ? बता दें कि हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

क्या आप भी विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस समय ये 7 देश न केवल तगड़ी कमाई करवा रहे हैं बल्कि सबसे ज्यादा नौकरी भी दे रहे हैं. लेकिन इस बीच एक सवाल और खड़ा हो रहा है कि क्या इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है? तो बता दें कि इस लिस्ट में इंडिया का नाम शामिल नहीं है.

क्या है हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स ?
बता दें कि हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स एक रैकिंग है जिसमें देशों को कई जरूरी बातों के आधार पर आंका जाता है. इसके साथ ही इसमें कमाई की संभावना, अवसर, करियर में आने बढ़ने के अवसर, शिक्षा की क्वालिटी, आर्थिक विकास समेत कई चीजें शामिल किया जाता है.

कौन से देश हैं इस लिस्ट में शामिल?
स्विट्जरलैंड
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर स्विट्जरलैंड है. यहां पर कमाई के बेहतर मौके हैं और आर्थिक हालात भी मजबूत हैं. यह देश उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो लंबे समय तक स्टेबल करियर और अच्छी सैलरी चाहते हैं.

सिंगापुर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सिंगापुर ने अपनी जगह बनाई है. यहां का जॉब मार्केट बहुत तेज और बैलेंस हैं. फाइनेंस, टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर में यहां दुनियाभर के लोगों को मौके मिलता है. एशिया में करियर बनाने के लिए यह एक बड़ा हब माना जाता है.

ऑस्ट्रेलिया  
      तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. नौकरी के अच्छे मौके के साथ यहां पर लाइफस्टाइल भी बेहतर है. यहां पर स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बनती है.

यूनाइटेड किंगडम
चौथे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम है, जहां का एजुकेशन सिस्टम बहुत मजबूत माना जाता है. यहां पढ़ाई करने के बाद करियर में अच्छे चांस मिलते हैं.

यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. यहां लगभग हर सेक्टर में नौकरी के बड़े अवसर मिलते हैं. इनोवेशन और बड़े कॉर्पोरेट सिस्टम के कारण यहां करियर तेजी से आगे बढ़ सकता है.

कनाडा
कनाडा 6वें नंबर पर है और यह अपने संतुलित माहौल के लिए जाना जाता है. यहां नौकरी के अच्छे मौके के साथ सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन का लेवल भी मिलता है.

ऑस्ट्रिया
टॉप 7 की लिस्ट में ऑस्ट्रिया ने भी अपनी जगह बनाई है. यहां स्टेबल नौकरी के अवसर और हायर एजुकेशन का लेवल काफी अच्छा है.

Leave a Comment

2