Firing at Trump’s Dinner Party: ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग! PM Modi ने जताई चिंता, कहा- ‘लोकतंत्र में हिंसा को जगह नहीं’

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग ने हड़कंप मचा दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हिंसक घटना की कड़ी निंदा करते हुए उनके कुशल मंगल की कामना की। ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की तारीफ की और कार्यक्रम को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित करने का वादा किया है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Firing at Trump’s Dinner Party: वाशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक डिनर के दौरान हुई अचानक गोलीबारी ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। इस गंभीर सुरक्षा चूक के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों में हिंसा के लिए रत्ती भर भी जगह नहीं है।

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

बताते चले कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार की सुरक्षा पर संतोष जताया। उन्होंने लिखा कि यह जानकर अत्यंत राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं। पीएम मोदी ने वैश्विक समुदाय को संदेश देते हुए कहा कि वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसक वारदातों की स्पष्ट निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने ट्रंप परिवार के उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सुरक्षा की कामना भी की।

https://x.com/narendramodi/status/2048249825028911120?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2048249825028911120%7Ctwgr%5E55305ac10a45b21c04d8b8a6f958de8e5211f43e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Fworld%2Findia-first-reaction-on-white-house-donald-trump-dinner-program-pm-modi-said-no-place-of-violence-in-democracy-3120419

डिनर कार्यक्रम में अफरातफरी

शनिवार की शाम जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का भव्य आयोजन चल रहा था, तभी अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरा हॉल गूंज उठा। जिस वक्त गोलियां चली, राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप मंच पर ही उपस्थित थे। फायरिंग की घटना और सुरक्षा संकट के चलते कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों और पत्रकारों के बीच भगदड़ मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और सुरक्षा घेरे को तुरंत सक्रिय कर दिया गया।

डोनाल्ड ट्रंप का आधिकारिक बयान

घटना के कुछ समय बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए देश को संबोधित किया। उन्होंने पुष्टि की कि हमलावर को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है। ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की जमकर सराहना करते हुए कहा कि एजेंसियों ने बहुत शानदार काम किया है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का पुनर्निर्धारण

यद्यपि राष्ट्रपति ट्रंप ने शुरुआत में कार्यक्रम को जारी रखने का सुझाव दिया था, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सलाह को मानते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने आयोजन समिति के प्रतिनिधियों से चर्चा की है और डिनर कार्यक्रम को फिर से शेड्यूल करने का निर्णय लिया गया है। आगामी 30 दिनों के भीतर इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए इसे संपन्न कराया जा सके।

2