Donald Trump: PM मोदी के सामने ट्रंप ने दिया बड़ा आदेश, बोले- ‘भारत मुझ पर 100 फीसदी…’

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक लाइव फोन कॉल आया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए खुद को उनका बड़ा प्रशंसक बताया।

Donald Trump

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Donald Trump: दिल्ली में आयोजित अमेरिकी स्वतंत्रता घोषणा पत्र की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान एक बेहद दिलचस्प और अभूतपूर्व वाकया देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में भारत में अमेरिकी राजदूत और डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) मौजूद थे। इसी दौरान सर्जियो गोर के फोन पर अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लाइव कॉल आ गई। ट्रंप ने न सिर्फ कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए खुद को उनका सबसे बड़ा प्रशंसक बताया।

पीएम मोदी की सहानुभूति पर चीन की प्रतिक्रिया, संकट में सहयोग की सराहना

“मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं, वे मेरे सच्चे दोस्त हैं”

फोन पर लाइव आए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूत सर्जियो गोर को निर्देश देते हुए भारत के साथ मजबूत रिश्तों की नई इबारत लिखी। ट्रंप ने फोन पर कहा “सर्जियो, आपको (भारत में) हमारे देश का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करना होगा। मैं वहां मौजूद सभी लोगों को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं। पीएम मोदी एक महान नेता हैं और वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। आज भारत और अमेरिका जितने करीब हैं, उतने इतिहास में पहले कभी नहीं रहे।”

ट्रंप ने आगे भारत को पूर्ण भरोसे का आश्वासन देते हुए कहा, “भारत मुझ पर और हमारे देश (अमेरिका) पर शत-प्रतिशत भरोसा कर सकता है। अगर भारत को कभी भी किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी, तो वे जानते हैं कि उन्हें किसे फोन करना है। वे यहीं सीधे फोन करते हैं।”

“भारत जो चाहेगा, उसे वो सब मिलेगा”

अपने चिरपरिचित अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आज अमेरिका की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने भारत के बढ़ते वैश्विक कद की सराहना करते हुए कहा कि भारत जो कुछ भी चाहेगा, उसे वो सब मिल जाता है। इसके साथ ही ट्रंप ने वहां मौजूद अपने विदेश मंत्री मार्को रुबियो की पीठ थपथपाते हुए उन्हें अमेरिकी इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री करार दिया।

पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता और ग्रीन कार्ड की चिंताएं

डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के दौरान अपने विशेष दूत सर्जियो गोर से कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी तक उनका यह संदेश पहुंचा दें कि वे उनके बहुत बड़े फैन हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को सर्जियो गोर ने ट्रंप की तरफ से पीएम मोदी को आधिकारिक रूप से व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया।

यह पूरी बातचीत और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का यह भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में अमेरिकी आव्रजन (Immigration) नीति में बड़े बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के तहत अमेरिका में कानूनी रूप से रह रहे कई प्रवासियों को स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) के लिए नए सिरे से आवेदन करने को कहा गया है, जिससे भारतीय पेशेवरों के बीच थोड़ी चिंताएं बढ़ी हैं।

व्यापार समझौते के बेहद करीब भारत और अमेरिका

हालांकि, इन चिंताओं के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बेहद सकारात्मक संकेत दिया है। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals), ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों पर गहन चर्चा की।

वार्ता के बाद रुबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका और भारत एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। यह समझौता दोनों देशों के लिए लंबे समय तक लाभदायक, टिकाऊ और दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों के बिल्कुल अनुकूल होने वाला है।

वीजा नियमों पर अमेरिका का बड़ा बयान, रूबियो बोले- बदलाव सिर्फ भारत के लिए नहीं

2