Festival Special Train: दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, यूपी से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता, अमृतसर-कोलकाता, अमृतसर-बरेली और लालकुआं-कोलकाता के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से शुरू होगा और यूपी के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

Festival Special Train

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में मुरादाबाद मंडल से होकर तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता, अमृतसर-कोलकाता और अमृतसर-बरेली के बीच संचालित होने वाली इन विशेष ट्रेनों के फेरे अक्टूबर से शुरू होंगे। इन ट्रेनों का ठहराव मुरादाबाद, बरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।

योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के छह फेरे

बताते चले कि, योगनगरी ऋषिकेश और कोलकाता के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन संख्या 04312 का संचालन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। इस ट्रेन के कुल छह फेरे निर्धारित किए गए हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 04311 कोलकाता से योगनगरी ऋषिकेश के लिए 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

Festival Special Train
योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के छह फेरे

योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली ट्रेन रात 3:17 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और आठ मिनट के ठहराव के बाद 3:25 बजे रवाना होगी। वापसी यात्रा में कोलकाता से आने वाली ट्रेन शाम 6:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 6:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

अमृतसर-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आठ फेरे लगाएगी

अमृतसर और कोलकाता के बीच भी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04624 सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इस ट्रेन के कुल आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता से अमृतसर के लिए 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

अमृतसर से कोलकाता जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सुबह 6:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन सुबह 11 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 11:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इससे त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

अमृतसर-बरेली स्पेशल ट्रेन से यूपी के यात्रियों को राहत

रेलवे ने अमृतसर और बरेली के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04668 चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी और इसके नौ फेरे होंगे। वापसी में बरेली-अमृतसर विशेष ट्रेन संख्या 04667 छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित की जाएगी।

Festival Special Train

अमृतसर से बरेली जाने वाली ट्रेन सुबह 5:25 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 5:35 बजे रवाना होगी। वहीं, बरेली से अमृतसर लौटने वाली ट्रेन रात 2:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 2:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच

तीनों जोड़ी विशेष ट्रेनों में यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे का उद्देश्य दिवाली और छठ पूजा के दौरान नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करना है। त्योहारों के समय बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं, जिसके कारण प्रमुख रेल मार्गों पर सीटों और बर्थ की मांग बढ़ जाती है।

लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

त्योहारी सीजन में लालकुआं और कोलकाता के बीच भी विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी।

Festival Special Train

यह ट्रेन पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी और जसीडीह सहित कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन तीसरे दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

कोलकाता-लालकुआं ट्रेन शनिवार को करेगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन कोलकाता से तड़के पांच बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए इन अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।

2