Diwali Bonus 2026: BMC कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पिछले साल से ₹2,000 ज्यादा मिलेगा बोनस

 मुंबई दिवाली से पहले मुंबई महानगरपालिका (BMC) के हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है. महापौर ऋतु तावड़े ने साल 2026 के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को 33,000 रुपये दिवाली बोनस देने की घोषणा की है. पिछले साल कर्मचारियों को 31,000 रुपये बोनस मिला था. इस बार इसमें 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी।  महापौर ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि बोनस की रकम नवंबर महीने के नियमित वेतन के साथ जारी की जाए. यह फैसला BMC मुख्यालय में हुई बैठक के बाद लिया

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 मुंबई
दिवाली से पहले मुंबई महानगरपालिका (BMC) के हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है. महापौर ऋतु तावड़े ने साल 2026 के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को 33,000 रुपये दिवाली बोनस देने की घोषणा की है. पिछले साल कर्मचारियों को 31,000 रुपये बोनस मिला था. इस बार इसमें 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी। 

महापौर ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि बोनस की रकम नवंबर महीने के नियमित वेतन के साथ जारी की जाए. यह फैसला BMC मुख्यालय में हुई बैठक के बाद लिया गया. बैठक में अलग-अलग राजनीतिक दलों के समूह नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बोनस की रकम तय करने को लेकर सभी पक्षों के बीच चर्चा हुई। 

93,509 कर्मचारियों और पात्र कर्मियों को मिलेगा फायदा
BMC के इस फैसले से कुल 93,509 अधिकारी, कर्मचारी और पात्र कर्मी लाभान्वित होंगे. इसमें महानगरपालिका के नियमित वेतनमान पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा। 

महानगरपालिका की तरफ से पात्र सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों और बालवाड़ी शिक्षकों को भाऊबीज की राशि भी दी जाएगी. इस तरह बोनस और भाऊबीज की रकम से अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों और कर्मियों को त्योहार के मौके पर आर्थिक मदद मिलेगी। 

पिछले साल से 2,000 रुपये ज्यादा बोनस
महापौर ऋतु तावड़े के मुताबिक, बोनस की रकम तय करने के दौरान महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कम बारिश और सूखे जैसी परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया. कर्मचारी संगठनों की मांग और आर्थिक हालात पर चर्चा के बाद 33,000 रुपये बोनस देने पर सहमति बनी। 

पिछले साल 31,000 रुपये बोनस दिया गया था, जबकि इस साल इसे बढ़ाकर 33,000 रुपये कर दिया गया है. बोनस की रकम नवंबर के नियमित वेतन के साथ देने के निर्देश के बाद पात्र कर्मचारियों को दिवाली से पहले इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. महानगरपालिका के इस फैसले से हजारों परिवारों को त्योहार की तैयारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी। 

2