Disha Vakani Father Death: तारक मेहता का उलटा चश्मा फेम दिशा वकानी पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते दिन यानी 7 अप्रैल की सुबह उनके पिता भीम वकानी की लंबी बीमारी के चलके मौत हो गई। इस हादसे से पूरा वकानी परिवार टूट गया। दिशा वकानी से लेकर उनके पूरे परिवार सब का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
अंतिम दर्शन में दिशा का दर्द

सोशल मीडिया पर इनके पिता भीम वकानी के अंतिम संस्सकार के समय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा रोती-बिलखती अंतिम विदाई देती नजर आ रही हैं। वीडियो मे अपने पिता को देखकर दिशा का गहरा दुख साफ झलक रहा था, जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपना चेहरा दुपट्टे और मास्क से ढक लिया। कैमरे में दिशा को रोते हुए उनके भावों को साफ देखा जा सकता है, जिसमें उनका पिता के प्रति प्यार और भाव भी साफ झलक रहा है।
मयूर वकानी का भावानात्मक पल
वहीं एक दूसरी वीडियो में दिशा के भाई मयूर वकानी को देखा जा सकता है जो अपने पिता की अर्थी को कंधे पर उठाए हुए काफी भावुक दिखाई पड़ रहे हैं। मयूर वकानी के भी इस भावनात्मक पल में उन्हें रोते हुए देखा गया। बताते चलें कि, मयूर वकानी को तारक मेहता का उलटा चश्मा में सुंदर लाल के रोल में यानी दिशा के भाई के रोल में देखा गया है।
Disha Vakani Father: TMKOC फेम दिशा वकानी के पिता का निधन, बॉलीवुड में भी कर चुके काम
वायरल वीडियो पर फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस वीडियो को देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं, और अपनी तमाम प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। दिशा वकानी के पूरे परिवार पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ये वक्त वाकई मे उनके परिवार के लिए बेहद ही संवेदनशील और भावनात्मक है।










