डायरेक्टर एटली बनने जा रहे हैं दूसरी बार पिता, सोशल मीडिया पर पत्नी संग पोस्ट वायरल

मुंबई फिल्म ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के बार फिर पिता बनने वाले हैं। डायरेक्टर ने यह जानकारी मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है। प्रिया और एटली ने पोस्ट में लिखा- हमारे घर में नया सदस्य आने वाला है अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रिया और एटली लिखते हैं, ‘नए सदस्य के आने से हमारा घर और भी खुशियों से भरने वाला है। हां, हम माता-पिता बनने वाले हैं। आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।’ एटली और प्रिया की इस प्रेग्नेंसी पोस्ट को साउथ के कई सेलेब्स ने भी लाइक किया, उन्हें फिर से

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

फिल्म ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के बार फिर पिता बनने वाले हैं। डायरेक्टर ने यह जानकारी मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है।

प्रिया और एटली ने पोस्ट में लिखा- हमारे घर में नया सदस्य आने वाला है
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रिया और एटली लिखते हैं, ‘नए सदस्य के आने से हमारा घर और भी खुशियों से भरने वाला है। हां, हम माता-पिता बनने वाले हैं। आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।’ एटली और प्रिया की इस प्रेग्नेंसी पोस्ट को साउथ के कई सेलेब्स ने भी लाइक किया, उन्हें फिर से माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

सामंथा से लेकर जान्हवी कपूर ने दी बधाई
डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया को दूसरी बार माता-पिता बनने पर कई साउथ, बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी। साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने लिखा, ‘बहुत ही सुंदर फोटो, बधाई दो प्रिया।’ जान्हवी कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, ‘बेस्ट।’ इसी तरह साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया ने एटली और प्रिया को पैरेंट्स बनने के लिए बधाई दी है।

एटली कौन सी फिल्म निर्देशित कर रहे हैं?
शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ जैसी हिट फिल्म देने के बाद एटली ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ ‘AA22XA6’ नाम की फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आएंगी।

Leave a Comment

2