Diesel Price Hike: देशभर में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अब प्रीमियम डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने सोमवार रात 12 बजे से प्रीमियम डीजल की कीमतों में लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इससे आम उपभोक्ताओं और विशेष रूप से परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ेगा।
तेल कंपनियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया। वैश्विक बाजार में लगातार बदलती परिस्थितियों के चलते घरेलू ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी अनिवार्य हो गई है।
Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,876 अंक बढ़ा, निफ्टी 22,899 पार
उपभोक्ताओं पर असर

प्रीमियम डीजल सामान्य डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस प्रदान करता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण इसका उपयोग सीमित हो सकता है। दिल्ली में प्रीमियम डीजल अब 95 से 96 रुपये प्रति लीटर के बीच उपलब्ध होगा। इसके साथ ही परिवहन और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को बढ़ी हुई लागत का सामना करना पड़ेगा, जो अंततः उपभोक्ताओं तक महंगाई के रूप में पहुंचेगी।
नई कीमतें और बढ़ोतरी का विवरण
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने प्रीमियम ईंधन की नई कीमतें लागू कर दी हैं। एक्सपी100 (100 ऑक्टेन) पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीजल की कीमत 91.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद एक्सपी100 पेट्रोल में कुल 11 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल में 1.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
पिछली बढ़ोतरी और वर्तमान स्थिति
इससे पहले 20 मार्च को सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। हालांकि सामान्य पेट्रोल और सामान्य डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तेल कीमतों और रुपये के कमजोर होने के कारण घरेलू ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। मिडिल ईस्ट में हालात, वैश्विक मांग में वृद्धि और अमेरिकी डॉलर की स्थिति के कारण भारतीय बाजार में भी तेल महंगा हो रहा है।
Gold Price Today: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोने-चांदी में तगड़ा उछाल, चेक करें अपने शहर के नए रेट










