दीया मिर्जा का बड़ा खुलासा, करियर की शुरुआत में मिली थी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की सलाह

मुंबई  बॉलीवुड इंडस्ट्री बाहर से जितनी ग्लैमर और चकाचौंध से भरी लगती है. अंदर की हकीकत उतनी की कड़वी होती है. कई एक्ट्रेसेस पर इंडस्ट्री के अंदरूनी ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को लेकर दबाव डाला जाता है। बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री के इस काले सच से पर्दा उठाया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे भी उनका लुक बेहतर करने और अपने रंग-रूप में बदलाव करने के लिए कहा गया था।         दीया ने बताया कि 'लिप्स इंजेक्ट करवा लो' (होठों की सर्जरी करा लो) और 'ब्रेस्ट एन्हांस कर लो' (ब्रेस्ट का साइज बढ़ा लो) जैसे कमेंट्स

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

बॉलीवुड इंडस्ट्री बाहर से जितनी ग्लैमर और चकाचौंध से भरी लगती है. अंदर की हकीकत उतनी की कड़वी होती है. कई एक्ट्रेसेस पर इंडस्ट्री के अंदरूनी ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को लेकर दबाव डाला जाता है। बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री के इस काले सच से पर्दा उठाया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे भी उनका लुक बेहतर करने और अपने रंग-रूप में बदलाव करने के लिए कहा गया था।        

दीया ने बताया कि 'लिप्स इंजेक्ट करवा लो' (होठों की सर्जरी करा लो) और 'ब्रेस्ट एन्हांस कर लो' (ब्रेस्ट का साइज बढ़ा लो) जैसे कमेंट्स हमेशा इंडस्ट्री के मर्दों की तरफ से आते थे. इन कमेंट्स की वजह से उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे उनमें ही कुछ कमी है। 
SheThePeople संग ब्यूटी स्टैंडर्ड्स, बढ़ती उम्र और कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में बात करते हुए दीया ने इस बात पर जोर जिया कि अक्सर महिलाओं को यह एहसास दिलाया जाता है कि उनके नेचुरल लुक्स को बदलने की जरूरत है। 

एक्ट्रेस का मानना है कि आज की दुनिया बाहरी बनावट को बहुत अहमियत देती है, जबकि बॉडी और दिमाग को समझने और उसे एक्सेप्ट करने पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्र को लेकर भेदभाव का सामना करना पड़ा है? इसपर दीया ने जवाब दिया-बिल्कुल किया है और मुझे यह भी बताया गया है कि मुझे खुद को कैसे बदलना चाहिए, क्या-क्या करवाना चाहिए।              

'मुझसे कहा गया कि मैं अपने लुक को कैसे बेहतर बना सकती हूं और यह सलाह हमेशा मर्दों की तरफ से ही आती है. कभी किसी महिला ने मेरे साथ बैठकर यह नहीं कहा- जाओ अपने होंठों को इंजेक्ट (सर्जरी) करवाओ, तुम्हारे होंठ बहुत पतले हैं या अपने ब्रेस्ट एन्हांस करवा लो, वो बहुत छोटे हैं। 

दीया से आगे पूछा गया कि क्या 'लिप जॉब' कराने या ब्रेस्ट सर्जरी करने वाले कमेंट्स ने उन्हें उनपर खराब असर डाला है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा- हां, मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे मुझमें कोई कमी है।         
'मेरे साथ ऐसा तब हुआ जब मैं दो ब्यूटी टाइटल जीत चुकी थी. मैं छोटी थी, टीनेजर थी, मेरी उम्र 20 साल भी नहीं थी. मेरे साथ बार-बार हुआ. कभी किसी डायरेक्टर ने कहा तो कभी किसी प्रोड्यूसर ने.कभी किसी ऐसे शख्स ने कहा, जो खुद को एक्सपर्ट समझता था. लेकिन मुझे याद नहीं है कि किसी महिला ने कभी मुझसे ऐसा कहा हो। 

2