Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे रिलीज हो रहा है। रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू को लेकर बड़े अपडेट सामने आए हैं। जानें कब से शुरू होगी टिकटों की बिक्री और फिल्म की रिलीज से जुड़ी हर खास जानकारी।

Dhurandhar 2 Advance Booking

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद, अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। रणवीर सिंह स्टारर इस जासूसी थ्रिलर का ट्रेलर आज यानी शनिवार, 7 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर के साथ ही इसकी प्री-टिकट सेल और रिलीज डेट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।

Jana Nayagan Release: ‘जन नायगन’ के सेंसर रिव्यू की तारीख आई सामने, जानें कब होगी रिलीज

धुरंधर 2 ट्रेलर लॉन्च अपडेट

बताते चले कि, रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ट्रेलर की टाइमिंग की जानकारी देकर सरप्राइज कर दिया है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अभिनेता ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर शनिवार सुबह 11:01 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर #Dhurandhar2 ट्रेंड कर रहा है। रणवीर ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू की जानकारी

आपको बता दे कि, फिल्म की टिकट बुकिंग शुरू होने की तारीख को लेकर फैंस काफी समय से सवाल पूछ रहे थे। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग आज ट्रेलर लॉन्च के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में काउंटर पहले ही खुल चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की आधिकारिक रिलीज 19 मार्च को है, लेकिन पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च की शाम 5 बजे से ही शुरू हो जाएंगे, जिससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत बढ़त मिलने की संभावना है।

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

सीक्वल की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहला भाग समाप्त हुआ था। आदित्य धर की जासूसी दुनिया (Spy Universe) में रणवीर सिंह एक बार फिर ‘जसकीरत सिंह रंगी’ उर्फ जासूस ‘हमज़ा अली मज़ारी’ के जटिल किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की अन्य प्रमुख स्टारकास्ट इस प्रकार है:

          कलाकार          भूमिका (Character)

  • रणवीर सिंह – हमज़ा अली मज़ारी / जसकीरत सिंह रंगी
  • संजय दत्त- एसपी चौधरी असलम
  • आर. माधवन – अजय सान्याल
  • अर्जुन रामपाल – मेजर इकबाल

इस बार कहानी में जसकीरत सिंह के हमजा बनने के सफर और उसके पीछे के प्रतिशोध (Revenge) पर गहराई से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ के पहले भाग ने कमाई के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए थे। हालाँकि, वह फिल्म केवल हिंदी में रिलीज हुई थी। इसके विपरीत, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की मेगा रिलीज पांच भाषाओं में होने जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह का हाइप और एडवांस बुकिंग का रुझान दिख रहा है, यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में ओपनिंग डे के नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।

‘Kuch Bhi Ho Sakta Hai’: “आज भी स्टेज पर वही उत्साह…” 500वें शो के मौके पर भावुक हुए अनुपम खेर