Dhurandhar The Revenge: आरी आरी गाने ने जीता फैंस का दिल, धुरंधर द रिवेंज का धमाकेदार ट्रैक

धुरंधर द रिवेंज के मोस्ट अवेटेड गाने आरी आरी ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया। पुराने 23 साल पुराने गाने को नए अंदाज़ में पेश किया गया है, जिसमें इंग्लिश रैप और आधुनिक बीट्स ने इसे युवा दर्शकों के बीच हिट ट्रैक बना दिया है।

आरी आरी गाने ने जीता फैंस का दिल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Dhurandhar The Revenge: हाल ही में निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज का नया ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें भरपूर एक्शन और रोमांच देखने को मिला। लेकिन फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा आरी आरी गाने ने। यह गाना लंबे समय से फैंस के बीच चर्चित था और ट्रेलर के बाद इसकी मांग और भी बढ़ गई। अब मेकर्स ने धुरंधर 2 के इस मोस्ट अवेटेड गाने को फुल वर्जन में रिलीज कर दिया है।

युवाओं से सोनू सूद की अपील: ड्राइविंग करते वक्त याद रखें, किसी की जिंदगी आपके हाथ में है

धुरंधर 2 का पहला गाना “आरी आरी” हुआ रिलीज

ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मांग कर रहे थे कि जल्द ही आरी आरी गाना रिलीज किया जाए। आदित्य धर और उनकी टीम ने इस पर अधिक समय नहीं गंवाया और जल्द ही यह गाना मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया। यह गाना फिल्म का पहला सॉन्ग होने के कारण भी फैंस के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रहा था।

टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही गाने ने तहलका मचा दिया। रिलीज के केवल दो घंटे बाद ही इस गाने को 6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके थे और 82 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। सोशल मीडिया पर गाने की धूम देखते ही देखते 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

गाने की टीम और विशेषताएँ

धुरंधर द रिवेंज के आरी आरी गाने में अपनी मधुर आवाज़ दी है:

  • नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स)
  • खान साब
  • जैस्मीन सैंडलस
  • सुधीर यदुवंशी

गाने के लिरिक्स लिखे हैं इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने, जबकि रीकंपोज़िंग का काम शाश्वत सचदेव ने किया है। गाने में पुराने टच को बनाए रखते हुए इसमें नई इंग्लिश रैप भी जोड़ा गया है, जिससे इसे और मॉडर्न और युवा फ्रेंडली बनाया गया है।

टीवी शो से मिला पहला ब्रेक, श्रेया घोषाल की आवाज ने संजय लीला भंसाली को कर दिया था मंत्रमुग्ध

23 साल पुराने गाने को नई पहचान

23 साल पुराने गाने को नई पहचान
23 साल पुराने गाने को नई पहचान

“आरी आरी” पहली बार 2003 में बॉम्बे रॉकर्स द्वारा रिलीज हुआ था। इसके बाद यह कई फिल्मों और रिएरेंज में देखा गया। लेकिन इस बार धुरंधर द रिवेंज में इसकी एंट्री ने सबका ध्यान खींचा। पुराने गाने की मूल धुन को नया अंदाज़ देते हुए इसे नई पॉप और रैप शैली में पेश किया गया है। गाने में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे यह नए दौर के संगीत प्रेमियों के लिए भी आकर्षक हो गया है। पुराने फैंस को गाने का नॉस्टैल्जिक टच भी अनुभव होता है और नए फैंस के लिए यह आधुनिक और हिट ट्रैक बन गया है।

Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग में धमाकेदार कलेक्शन

सोशल मीडिया और फैंस की प्रतिक्रिया

रिलीज होते ही गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। फैंस ने गाने को काफी पसंद किया और कई लोग इसे वीडियो शेयर कर रहे हैं। गाने का एनर्जी, बीट और रैप सेक्शन इसे पार्टी और सोशल मीडिया ट्रेंडिंग दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है।

2