Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का पहला टीज़र 3 फरवरी, 2026 को रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे दोपहर 12:12 बजे यूट्यूब पर जारी किया, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। पहले भाग धुरंधर ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई थी।
टीज़र की रिलीज़ के साथ ही रणवीर सिंह के किरदार का लुक फैंस को रोमांचित कर रहा है। यूट्यूब की लॉगलाइन में लिखा गया है,”ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।” टीजर में रणवीर सिंह के किरदार की ताकत, साहस और स्टाइल साफ नजर आ रही है, जो फिल्म को और भी रोमांचक बनाने का संकेत देती है।
Mardaani 3 BO Day 4: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का चौथा दिन, बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही परफॉर्मेंस
धुरंधर 2 की कहानी
धुरंधर के पहले भाग में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की भूमिका निभाई थी। कहानी कराची के क्रिमिनल नेटवर्क में घुसपैठ और पाकिस्तान के पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड में जासूसी पर आधारित थी। अब, धुरंधर 2: द रिवेंज में फैंस को मुख्य किरदार जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी और जासूस के नए मिशन देखने को मिलेंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया है, टीज़र में दिखाया गया एक्शन, इंटेंस डायलॉग्स और रणवीर सिंह का दमदार लुक दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच पैदा कर रहे हैं। यह हिस्सा पहले की कहानी से जुड़ा होगा और नए खतरों और ट्विस्ट के साथ दर्शकों के लिए एक्शन और थ्रिल का पैकेज लेकर आएगा।
Border 2 BO Day 11: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस जलवा, दूसरे मंडे को भी बना रिकॉर्ड
धुरंधर 2 रिलीज़ डेट और क्लैश

फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में प्रदर्शित की जाएगी। रिलीज़ डेट के हिसाब से यह यश की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी। फिल्म के पहले भाग ने जो सफलता हासिल की थी, उसे देखते हुए फैंस की उम्मीदें इस बार और भी ज्यादा हैं। टीज़र के जरिए फैंस को किरदारों और कहानी का पहला अंदाजा मिल गया है। रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं, जो फिल्म की दमदार परफॉर्मेंस की गारंटी देते हैं।
Ahan Shetty: अहान शेट्टी की दमदार वापसी, अब इंटेंस लव स्टोरी से जीतेंगे फैंस का दिल
टीजर ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 के पोस्ट और क्लिप्स वायरल हो गए। फैंस रणवीर सिंह के लुक, स्टाइल और एक्शन सीन्स की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ तक फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर 2 अपने स्पाई-एक्शन, थ्रिलर और इंटेंस ड्रामा के साथ 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनने की दिशा में अग्रसर है।










