Dhurandhar 2 Box Office Collection: दूसरे सोमवार भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, इतने करोड़ के पहुंची पार

दूसरे सोमवार भी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार ने सबको चौंका दिया है, जहां आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है, वहीं रणवीर सिंह की इस फिल्म ने नया इतिहास रचते हुए बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी है, आखिर कितनी हुई 12वें दिन की कमाई

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 30, 2026

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। पहले सप्ताह में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया। यही नहीं, यह 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा सबसे तेजी से पार करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

दूसरे सोमवार को भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह के शोज़ से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिससे साफ है कि दर्शकों का उत्साह अभी भी बरकरार है।

Rajat Dalal Wedding: ‘बिग बॉस’ फेम रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, नदी किनारे दुल्हन संग लिए सात फेरे

12वें दिन का कलेक्शन

अगर 12वें दिन की कमाई की बात करें, तो दोपहर 1 बजे तक फिल्म लगभग 4.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि वीकडेज़ में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। आने वाले घंटों में यह कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।

वर्ल्डवाइड कमाई ने पार किया 1300 करोड़ का आंकड़ा

वर्ल्डवाइड कमाई ने पार किया 1300 करोड़ का आंकड़ा
वर्ल्डवाइड कमाई ने पार किया 1300 करोड़ का आंकड़ा

‘धुरंधर 2’ सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 11 दिनों के भीतर ही फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,361.95 करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है कि फिल्म ने अपने पहले पार्ट के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जो लगभग 1307 करोड़ रुपये था।इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर 2’ अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे आगे अभी कुछ बड़ी फिल्में जैसे ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ मौजूद हैं।

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स में अक्षय खन्ना की एंट्री और शुक्राचार्य के किरदार में पहचानना हुआ मुश्किल

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इनमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और गौरव गेरा जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी भूमिकाओं में दमदार अभिनय किया है।

फिल्म की कहानी एक स्पाई एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन देश में जाकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का मिशन पूरा करता है। इसमें एक्शन, देशभक्ति और रोमांच का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहा है।

Preity Zinta Concert: प्रीति जिंटा और डिनो मोरिया का मजेदार कॉन्सर्ट अनुभव, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें