Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग में धमाकेदार कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग इतनी तेज हुई कि महंगे से महंगे टिकट भी हाथों-हाथ बिक गए। आखिर कितने करोड़ का कलेक्शन हुआ और दर्शकों में इतना जबरदस्त क्रेज क्यों देखने को मिल रहा है, जानिए पूरी रिपोर्ट।

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 11, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 का टीजर आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। ऐसे में रिलीज के पहले ही पेड प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग ने शानदार रफ्तार पकड़ ली है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर के सामने आते ही फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। खास बात ये है कि 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए टिकटों की मांग इतनी ज्यादा है कि महंगे से महंगे टिकट की बिक्री में भी तेजी आई है। इससे साफ पता चलता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज है।

Dhurandhar 2 Advance Booking:’धुरंधर 2′ की छप्पर फाड़ कमाई; महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग, 18 मार्च को होगा धमाका

एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई

फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी काफी प्रभावशाली सामने आई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे भारत में अब तक लगभग 8,337 शो के लिए करीब 3.48 लाख टिकट बिक चुके हैं। इस शानदार बुकिंग के साथ फिल्म ने पेड प्रीमियर एडवांस सेल से ही लगभग 18.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदी (2D) वर्जन में फिल्म को सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया मिल रही है। हिंदी 2D फॉर्मेट के लगभग 7,951 शो में करीब 3.23 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 18.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। इसके अलावा हिंदी डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट में भी अच्छी बुकिंग देखने को मिली है, जहां 203 टिकट बिकने से लगभग 1.57 लाख रुपये का कारोबार हुआ है।

Fitness Industry में मातम! अचानक निधन से टूटे फैंस और परिवार

डब्ड वर्जन को भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

डब्ड वर्जन को भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
डब्ड वर्जन को भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

आपको बता दें कि, ये फिल्म एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है, इसलिए इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं।

तमिल (2D) वर्जन में करीब 15,385 टिकट बिके हैं, जिससे लगभग 23.58 लाख रुपये की कमाई हुई है। वहीं तेलुगु (2D) वर्जन में 7,827 टिकटों की बिक्री से करीब 18.54 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। कन्नड़ (2D) वर्जन ने 479 टिकट बेचकर लगभग 2.04 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि मलयालम (2D) वर्जन में 934 टिकट बिके हैं, जिनसे करीब 2.25 लाख रुपये की कमाई हुई है।

3100 रुपये तक के टिकट भी हुए सोल्ड आउट

फिल्म के पेड प्रीव्यू को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन जैसे PVR Cinemas, INOX Leisure Limited और Cinépolis ने खास प्रीमियम कैटेगरी के टिकट लॉन्च किए हैं। इन प्रीमियम शो के टिकटों की कीमत काफी ज्यादा रखी गई है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। मुंबई के बोरीवली स्थित Sky City Mall के INOX मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर प्राइम कैटेगरी के टिकट की कीमत करीब 3,100 रुपये रखी गई थी और हैरानी की बात यह है कि ये महंगे टिकट भी पूरी तरह बिक चुके हैं।

Sunday Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बनाए नए रिकॉर्ड, अन्य फिल्में पड़ी सुस्त, जानें हाल

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माण

धुरंधर 2 का निर्माण B62 Studios और Jio Studios ने मिलकर किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ये सभी कलाकार पहले भाग के अपने किरदारों को आगे बढ़ाते हुए दिखाई देंगे।

पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता

फिल्म का पहला भाग धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 890 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर भारतीय फिल्मों में चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। पहले भाग की इसी सफलता के कारण अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट से भी काफी बड़ी उम्मीदें हैं।

रिहाना के घर पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां चलीं, पॉप स्टार सुरक्षित; शूटर पर कानूनी शिकंजा