Mukesh Khanna के निशाने पर दीपके और ध्रुव राठी, सरकार के लिए क्या बोले अभिनेता?

मुकेश खन्ना ने दिल्ली में हाल ही में हुए मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने सीजेपी के संस्थापक दीपक और यूट्यूबर ध्रुव राठी पर निशाना साधते हुए अपनी बात रखी।

Mukesh Khanna

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 11, 2026

Mukesh Khanna: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अपनी बेबाक राय के लिए पहचाने जाने वाले मुकेश खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा की गई सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की खुलकर तारीफ की है।

हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके साथियों को हिरासत में लिया था। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों को पूरी तरह सही ठहराया है।

Big B Birthday: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार, सुनील शेट्टी

मुकेश खन्ना ने क्यों की सरकार की तारीफ?

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर जताई खुशी

Mukesh Khanna

Mukesh Khanna के निशाने पर दीपके और ध्रुव राठी

मुकेश खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के हालिया घटनाक्रम पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने वीडियो में कहा कि कल दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उससे वह बेहद खुश हैं और वह लंबे समय से ऐसी ही सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे थे।

सरकार और पुलिस के इंतजामों का उड़ाया जा रहा था मजाक

अभिनेता ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग घटना से एक दिन पहले सरकार के सुरक्षा प्रबंधों और प्रशासनिक तैयारियों का खुलेआम मजाक उड़ा रहे थे। सोशल मीडिया और बयानों के जरिए यह दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर गए हैं। हालांकि, अगले ही दिन प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए अभिजीत दिपके और उनके अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया, जिससे उनकी योजना धरी की धरी रह गई।

यूट्यूबर ध्रुव राठी और विरोध प्रदर्शन पर निशाना

ध्रुव राठी पर तीखा तंज

Mukesh Khanna

Mukesh Khanna के निशाने पर दीपके और ध्रुव राठी

अपने वीडियो के दौरान मुकेश खन्ना ने चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ध्रुव राठी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी-बड़ी बातें करता है और उसने लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की थी। अभिनेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दिल्ली में प्रशासन ने कड़ाई की, तो वह खुद बेंगलुरु में बैठकर सेल्फी ले रहा था और दूर से लोगों को भड़का रहा था, जबकि धरातल पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी।

गुंडातंत्र से निपटने के लिए कड़े कदम जरूरी

मुकेश खन्ना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में अराजकता और गुंडातंत्र से निपटने के लिए लोकतंत्र का यही सही तरीका है। उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए कई बार प्रशासन को सख्त कदम उठाने और डंडे का उपयोग करने की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उनके बेहतरीन और चाक-चौबंद इंतजामों के कारण कोई भी अप्रिय विरोध प्रदर्शन सफल नहीं हो पाया।

क्या है पूरा विवाद और सीजेपी की मांग?

मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप

यह पूरा विवाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों के ऐलान के बाद शुरू हुआ था। यह संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार मुखर रहा है। सीजेपी का आरोप है कि मतदाता सूची और एसआईआर (SIR) से जुड़ी प्रक्रियाओं में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। संगठन ने मतदाताओं के नाम गलत तरीके से सूची से हटाने पर गहरी चिंता जताई है और पूरी निर्वाचन संशोधन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग की है।

अभिजीत दिपके और साथी रिहा

Mukesh Khanna

Mukesh Khanna के निशाने पर दीपके और ध्रुव राठी

इस बीच, कानूनी कार्रवाई के तहत सीजेपी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके तथा उनके दो साथियों—सौरव दास और आशुतोष रांका को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों को कुछ शर्तों के साथ 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दे दिया है।

Drishyam 3 Box Office Collection: शनिवार को किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘दृश्यम 3’, ‘हनुमान अंश’