Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपने नौवें दिन शानदार कमाई करते हुए दर्शकों का ध्याम अपनी ओर खींचा। उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को करीब 26.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसे 14,903 शो मिले और सिनेमाघरों में इसकी ऑक्यूपेंसी 29.1 प्रतिशत दर्ज की गई। आठवें दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में 82.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी बताई गई है।
Tanushree Dutta के समर्थन में उठी आवाज, सिंगर के बयान ने खींचा सबका
स्टारकास्ट और कहानी को मिल रहा दर्शकों का साथ
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसमें तब्बू पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि श्रेया सरन, जयदीप अहलावत और इशिता दत्ता भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कमाई में शनिवार को आई तेजी ने इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को मजबूती दी है।
‘हनुमान अंश’ 65 दिन बाद भी कर रही कमाई

लंबे समय से सिनेमाघरों में चल रही ‘हनुमान अंश’ ने भी शनिवार को अच्छा प्रदर्शन किया। रिलीज के 65 दिन पूरे करने के बाद फिल्म ने करीब 2.45 करोड़ रुपये कमाए। इसे 2,773 शो मिले और ऑक्यूपेंसी 23.6 प्रतिशत रही। हिंदी संस्करण से 1.20 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगू संस्करण से 1.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 331.63 करोड़ रुपये बताया गया है। इसमें शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है।
‘द पैराडाइस’ की कमाई में आई सुस्ती

दूसरी ओर, ‘द पैराडाइस’ की शनिवार की कमाई अपेक्षाकृत कम रही। फिल्म ने इस दिन लगभग 60 लाख रुपये जुटाए। इसमें तेलुगू संस्करण का योगदान 53 लाख रुपये और हिंदी संस्करण का योगदान 7 लाख रुपये रहा। फिल्म को 501 शो मिले और ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 120.14 करोड़ रुपये, ग्रॉस कलेक्शन 141.50 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 172.65 करोड़ रुपये बताया गया है।
‘द वन’ ने शनिवार को कमाए एक करोड़ रुपये
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने शनिवार को करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म को 1,583 शो मिले और ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही। फिल्म का कुल कलेक्शन 67.35 करोड़ रुपये और दुनियाभर का कारोबार 87.66 करोड़ रुपये बताया गया है।
‘प्रेम कीटाणु’ की कमाई बेहद कम

बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रेम कीटाणु’ का प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है। फिल्म ने शनिवार को केवल एक लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 1.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शनिवार के आंकड़े इस फिल्म के लिए दर्शकों की सीमित दिलचस्पी की ओर संकेत करते हैं।
री-रिलीज के बाद ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की कमाई
हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की री-रिलीज को भी भारतीय सिनेमाघरों में दर्शक मिले। शनिवार को इसके अंग्रेजी संस्करण ने 48 लाख रुपये, हिंदी संस्करण ने 4 लाख रुपये और तमिल संस्करण ने एक लाख रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 36.08 करोड़ रुपये बताया गया है।
शनिवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में दिखा अंतर
शनिवार के आंकड़ों में ‘दृश्यम 3’ की कमाई में बड़ी बढ़त दिखाई दी, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने लंबे समय बाद भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। दूसरी फिल्मों की कमाई में काफी अंतर रहा। हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती बॉक्स ऑफिस अनुमान हैं और अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है।










