Deendayal Upadhyaya Jayanti: PM मोदी ने भजन क्लबिंग में बढ़ाया उत्साह, दीनदयाल जयंती पर दिखा खास अंदाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के विशेष समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अनोखे 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में पारंपरिक अंदाज में ढपली बजाकर और भजनों का आनंद लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

Deendayal Upadhyaya Jayanti

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 25, 2026

Deendayal Upadhyaya Jayanti: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के महान विचारक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित एक भव्य और अनोखे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस विशेष समारोह का मुख्य आकर्षण ‘भजन क्लबिंग’ रहा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी तल्लीनता के साथ भाग लिया। आम जनता के बीच जमीन पर बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते हुए पीएम मोदी का यह सहज और सरल अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।

IndiGo Flight: रांची एयरपोर्ट पर मौसम का असर, दिल्ली-पुणे से आईं इंडिगो फ्लाइट्स वाराणसी डायव

भजन क्लबिंग में पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए पीएम मोदी

Deendayal Upadhyaya Jayanti
PM मोदी ने भजन क्लबिंग में बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह से भक्ति रस में सरोबार दिखाई दिए। उन्होंने आंखें बंद करके बेहद मगन मुद्रा में वहां प्रस्तुत किए जा रहे भजनों को सुना। मंच से एक के बाद एक कई आकर्षक और कर्णप्रिय धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने पूरे माहौल को अध्यात्म और ऊर्जा से भर दिया।

हाथ में ढपली और तालियां: इस अनूठे भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के हाथ में ढपली भी नजर आई, जिसे उन्होंने पारंपरिक अंदाज में बजाया। इसके अलावा, जब मंच से भगवान श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही थीं, तब गायकों के निर्देशों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी जगह पर बैठकर तालियां भी बजाईं।

जयकारे और स्लोगन: कार्यक्रम के दौरान मंच से लगातार भगवान राम और सनातन संस्कृति के जयकारे गूंजते रहे। इसके साथ ही, इस आधुनिक शैली के धार्मिक आयोजन में युवाओं के आकर्षण को दर्शाते हुए मंच पर ‘GenZ Love Modi’ के विशेष स्लोगन भी दिखाई दिए, जो इस कार्यक्रम की आधुनिकता और युवाओं की भागीदारी को बयां कर रहे थे।

रॉक बैंड स्टाइल और लाइटिंग के जरिए अनोखी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह समारोह पारंपरिक आयोजनों से बिल्कुल हटकर था। इसे पूरी तरह से एक आधुनिक ‘रॉक बैंड स्टाइल’ में आयोजित किया गया था, ताकि युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और विचारधारा से जुड़ सके।

भजनों की आधुनिक प्रस्तुति: पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और युवा शैली में ढालकर प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने बेहद सराहा। कार्यक्रम स्थल पर अत्याधुनिक लाइटिंग (प्रकाश व्यवस्था) और आकर्षक दृश्यों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके महान विचारों और राष्ट्र सेवा में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का स्मरण

Deendayal Upadhyaya Jayanti
PM मोदी ने भजन क्लबिंग में बढ़ाया उत्साह

समारोह के दौरान वक्ताओं और कलाकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीव योगदान को विस्तार से याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनके विचारों को स्मरण किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और युवा मौजूद रहे, जिन्होंने इस अनोखी भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया। पूरा पार्क भक्ति, श्रद्धा और उत्सव के माहौल से सराबोर नजर आया, जो देश की सांस्कृतिक और वैचारिक एकता का एक अनूठा उदाहरण बन गया।

Weather Update: बिहार में मौसम ने बदली करवट, 26 सितंबर को 3 जिलों में भारी