Dalai Lama-Jeffrey Epstein: हाल ही में अमेरिका के न्याय विभाग ने “एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट” के तहत लाखों दस्तावेज, हजारों वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक कीं। इन दस्तावेजों में कई वैश्विक हस्तियों के नाम सामने आए, जिनमें बिल गेट्स और क्लिंटन परिवार के साथ-साथ तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का भी उल्लेख किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दलाई लामा का नाम इन फाइलों में 169 बार दर्ज है। इसी वजह से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाने लगा कि दलाई लामा का संबंध एपस्टीन से रहा है।
ट्रेड डील का असर: रूस से कच्चे तेल की खरीद में भारत की बड़ी कटौती के संकेत
दलाई लामा के कार्यालय का स्पष्टीकरण
https://x.com/DalaiLama/status/2020350986683052473?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2020350986683052473%7Ctwgr%5Ef771d7aae0a9f6bc2cf961ca918c924b8464c627%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.moneycontrol.com%2Fworld%2Fdalai-lama-never-met-jeffrey-epstein-tibetan-spiritual-leader-s-office-denies-any-link-article-2364391.html
इन दावों पर दलाई लामा के कार्यालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आधिकारिक बयान में स्पष्ट कहा गया कि “परम पावन दलाई लामा कभी भी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले हैं और न ही उन्होंने किसी को एपस्टीन के साथ बैठक या बातचीत करने के लिए अधिकृत किया था।” कार्यालय ने यह भी कहा कि यदि कहीं किसी कार्यक्रम में अनायास मुलाकात हुई भी हो, तो वह न तो पूर्व-निर्धारित थी और न ही उसे आधिकारिक मंजूरी दी गई थी।
प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश
दलाई लामा के अनुयायियों और उनके कार्यालय का मानना है कि इन दस्तावेजों में उनका नाम केवल उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से जोड़ा गया है। उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित प्रयास है, जिससे वैश्विक स्तर पर उनकी छवि को नुकसान पहुँचाया जा सके।
एपस्टीन फाइल्स में दर्ज विवरण
इन फाइलों में कुछ ईमेल सामने आए हैं जिनमें एपस्टीन उन कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना बना रहा था जहाँ दलाई लामा मौजूद रहने वाले थे। उदाहरण के तौर पर, 2012 के एक ईमेल में किसी अज्ञात द्वीप पर होने वाली सभा में दलाई लामा की उपस्थिति का उल्लेख है। वहीं 2015 के एक अन्य ईमेल में एपस्टीन के सहयोगियों के बीच “दलाई लामा को डिनर पर बुलाने” और उनके किसी छात्र के माध्यम से संपर्क साधने की बातचीत दर्ज है।
मीडिया दावों पर प्रतिक्रिया

एक अमेरिकी पत्रकार ने भी दावा किया था कि उन्होंने एपस्टीन के मैनहट्टन स्थित घर पर दलाई लामा को देखा था। हालांकि, दलाई लामा के कार्यालय ने इन सभी दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह केवल अफवाहें हैं जिनका कोई ठोस आधार नहीं है।
जेल में संदिग्ध हालात में मौत! शेख हसीना की पार्टी के नेता रमेश चंद्र सेन को लेकर कई सवाल










