CUET PG 2026 रिजल्ट जारी, जानें स्कोरकोड चेक करने की पूरी प्रक्रिया

CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी अपने स्कोरकार्ड चेक करने में जुटे हैं। इस स्कोर के आधार पर देश की बड़ी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलेगा, लेकिन इसके बाद की प्रक्रिया क्या होगी यह जानना बेहद जरूरी है

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 24, 2026

CUET PG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2026) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही देशभर के लाखों उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच गए। यह परीक्षा केवल अंक देने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के उच्च शिक्षा के भविष्य को भी निर्धारित करती है। इसी स्कोर के आधार पर देश की करीब 198 विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

UP Board Topper List 2026: यूपी बोर्ड ने घोषित किए 10वीं के टॉपर्स, छात्राओं ने मारी बाजी

बड़ी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए जरूरी

CUET PG स्कोर अब देश की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए अनिवार्य हो गया है। Delhi University, Jawaharlal Nehru University और Banaras Hindu University जैसे प्रमुख संस्थान भी इसी स्कोर को आधार बनाते हैं। इसके अलावा केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालय भी CUET PG के जरिए दाखिला देते हैं।

परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी

परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी
परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी

इस वर्ष CUET PG परीक्षा के लिए कुल 7,14,621 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 4 लाख से अधिक महिलाएं, लगभग 3 लाख पुरुष और कुछ अभ्यर्थी तीसरे लिंग वर्ग से थे। हालांकि, इनमें से करीब 5 लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। यह आंकड़ा इस परीक्षा की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

UPMSP UP Board 10th 12th Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र सफल, यहाँ देखें परिणाम

कहां और कैसे देखें रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, ताकि किसी प्रकार की गलत जानकारी या धोखाधड़ी से बचा जा सके।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

रिजल्ट देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CUET PG Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  7. जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

CUET PG स्कोर का महत्व

CUET PG स्कोर का महत्व
CUET PG स्कोर का महत्व

आज के समय में अधिकांश विश्वविद्यालय पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए CUET PG स्कोर को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, हर विश्वविद्यालय अपनी अलग काउंसलिंग प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट जारी करता है, लेकिन चयन का आधार यही स्कोर होता है। इसलिए यह परिणाम छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

UP Board 10th Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, अभी इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक

आगे क्या करना होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण काउंसलिंग का है। प्रत्येक विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग की तारीख और मेरिट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसकी वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।