CSBC पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती के 1 मार्च से स्टार्ट होंगे आवेदन

पटना/नई दिल्ली. केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से स्टार्ट की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। योग्यता एवं मापदंड इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना/नई दिल्ली.

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से स्टार्ट की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/ विज्ञान) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों।

शारीरिक मापदंड
एसआई पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। एससी/ एसटी के लिए सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रथम चरण में लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उमीदवारो को द्वितीय चरण शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) से गुजरना होगा। इसके बाद तृतीय चरण में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा। सभी चरणों के संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 993 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

वेतन
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को वेतनमान लेवल 3 के अनुसार 21,700— 69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment

2