सीमा पार से हथियार सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब, पंजाब पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

अमृतसर. पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक अफगान नागरिक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्विटर पर शेयर की। DGP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 अल्ट्रा-मॉडर्न पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर.

पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक अफगान नागरिक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्विटर पर शेयर की। DGP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 अल्ट्रा-मॉडर्न पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो छिपी हुई जगहों से गैर-कानूनी हथियारों की खेप भेजता था। बरामद हथियारों की सप्लाई के लिए क्रिमिनल लोगों तक पहुंचाया जाना था। अमृतसर के पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद और पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में FIR दर्ज की गई है।

DGP ने कहा कि विदेश में मौजूद नेटवर्क से जुड़े दूसरे साथियों की पहचान करने और और बरामदगी और गिरफ्तारियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी, हवाला ऑपरेशन और ऑर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी पर पूरी तरह से कायम है।

2