धर्मांतरण केस में हड़कंप: अंबिकापुर से पूर्व डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

अम्बिकापुर सरगुजा जिले में धर्मांतरण के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला स्थित उनके आवास पर पिछले लगभग एक वर्ष से हर रविवार को चंगाई सभाएं आयोजित की जा रही थीं। इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते थे। हिंदू संगठनों का आरोप और पुलिसिया कार्रवाई हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि इन सभाओं के माध्यम से हिंदू समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 26 जनवरी को चंगाई सभा की सूचना मिलने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अम्बिकापुर

सरगुजा जिले में धर्मांतरण के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला स्थित उनके आवास पर पिछले लगभग एक वर्ष से हर रविवार को चंगाई सभाएं आयोजित की जा रही थीं। इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते थे।

हिंदू संगठनों का आरोप और पुलिसिया कार्रवाई
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि इन सभाओं के माध्यम से हिंदू समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 26 जनवरी को चंगाई सभा की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया गया कि सभा में करीब 50 से 60 लोग मौजूद थे और चार से पांच लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कथित तौर पर, आयोजकों ने पुलिस को सभा स्थल के भीतर प्रवेश करने से रोका और पहचान पत्र व कार्रवाई से संबंधित आदेश दिखाने की मांग की। इस दौरान आयोजकों ने एक रजिस्टर भी प्रस्तुत किया, जिसमें सभा में शामिल लोगों के नाम और हस्ताक्षर दर्ज थे। पुलिस ने रजिस्टर जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि चंगाई सभा के आयोजन के लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
हिंदू संगठनों से जुड़े रोशन तिवारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ओमेगा टोप्पो और अन्य के खिलाफ धारा 270, 299 बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद ओमेगा टोप्पो थाने से निकलकर फरार हो गई थीं। बाद में उनके घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 66 वर्षीय ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Leave a Comment

2