राम चरण की ‘पेड्डी’ के रोमांटिक सीन्स पर विवाद, निर्देशक ने दी सफाई

 राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच एक बड़ी बहस भी छिड़ गई है. चर्चा का मुख्य विषय फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि इसमें दिखाए गए रोमांटिक ट्रैक और जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा का चित्रण है. बढ़ती आलोचनाओं के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने पहली बार खुलकर बात की. बुच्ची बाबू सना ने जाह्नवी कपूर के सीन पर क्या कहा निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि दर्शक

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच एक बड़ी बहस भी छिड़ गई है. चर्चा का मुख्य विषय फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि इसमें दिखाए गए रोमांटिक ट्रैक और जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा का चित्रण है. बढ़ती आलोचनाओं के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने पहली बार खुलकर बात की.

बुच्ची बाबू सना ने जाह्नवी कपूर के सीन पर क्या कहा
निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि दर्शक फिल्म के रोमांस वाले हिस्से को इतनी नेगेटिविटी से देखेंगे. उन्होंने कहा कि क्रिएटिव टीम ने इसे हल्के-फुल्के और एंटरटेनिंग रूप में पेश करने की कोशिश की थी. उनका मकसद किसी को अनकंफर्टेबल महसूस कराना नहीं था. हालांकि, फिल्म देखने के बाद जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, उसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया.

निर्देशक बोले- आगे से वह सीन्स पर देंगे ज्यादा ध्यान
बुच्ची बाबू सना ने माना कि दर्शकों की भावनाओं और उनकी चिंताओं को समझना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि आगे ऐसी कहानियों और रिश्तों को स्क्रीन पर दिखाते समय ज्यादा संवेदनशीलता बरती जाएगी. साथ ही महिला किरदारों को और बेहतर और मजबूत तरीके से पेश करने पर भी फोकस किया जाएगा.

कहां से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, विवाद की सबसे बड़ी वजह फिल्म में अचियम्मा और पेड्डी के बीच दिखाया गया रोमांस है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अचियम्मा को एक मजबूत और स्वतंत्र लड़की की तरह दिखाने के बजाय सिर्फ एक “लव इंटरेस्ट” बनाकर पेश किया गया है. लोगों का आरोप है कि फिल्म की शुरुआत से ही कैमरा उनके बॉडी पार्ट्स, लुक्स और ग्लैमर पर फोकस कर रहा है.

पेड्डी के बारे में
फिल्म की कहानी पेड्डी नाम के एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खेल के माध्यम से अपने गांव को पहचान दिलाने का सपना देखता है. आंध्र प्रदेश के विजयनगरम क्षेत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पहचान, महत्वाकांक्षा और सामुदायिक गौरव जैसे विषयों को सामने लाती है. राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, जबकि ईशान सक्सेना ने आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत सह-निर्माता की जिम्मेदारी संभाली है. फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है.

2