Comet iOS Update: अब इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को बार-बार टच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एआई आधारित सर्च कंपनी Perplexity AI ने अपने एआई ब्राउजर Comet में नया वॉइस मोड जोड़ दिया है। इस अपग्रेड के बाद यूजर्स पूरी तरह से हैंड्स-फ्री होकर ब्राउजिंग कर सकेंगे। कंपनी के सीईओ Aravind Srinivas ने इस फीचर की घोषणा करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब कोई ब्राउजर यूजर को बिना स्क्रीन छुए पूरी तरह नियंत्रित करने की सुविधा दे रहा है। उनका कहना है कि यह तकनीक वेब ब्राउजिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकती है।
YouTube Lite Features: सस्ते प्रीमियम लाइट प्लान में महंगे फीचर्स, अभी करें चेक
सिर्फ बोलिए और ब्राउजर करेगा काम
बताते चलें कि, अपग्रेडेड वॉइस मोड की मदद से यूजर्स अब केवल बोलकर वेबसाइट खोल सकते हैं, नई टैब शुरू कर सकते हैं, पेज स्क्रॉल कर सकते हैं और सर्च कर सकते हैं। यानी अब माउस क्लिक या स्क्रीन टच की आवश्यकता लगभग खत्म हो जाएगी। अगर किसी यूजर को कोई जानकारी खोजनी है या किसी खास वेबसाइट पर जाना है, तो वह सिर्फ वॉइस कमांड देगा और ब्राउजर उसी के अनुसार काम करेगा। इससे खासतौर पर मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को काफी सुविधा मिलेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह नया फीचर OpenAI के रियल-टाइम एआई मॉडल पर आधारित है। इसी वजह से यह वॉइस कमांड को तुरंत समझकर सटीक प्रतिक्रिया देने में सक्षम है।
WhatsApp का नया अपडेट: सिम कार्ड हटाते ही होगा ऐप बंद, जानें नया नियम
iOS यूजर्स को पहले मिलेगा अपडेट

सीईओ अरविंद श्रीनिवास के अनुसार, अगले कुछ दिनों में यह नया वॉइस मोड अपडेट iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। यानी Apple के iPhone यूजर्स सबसे पहले इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह फीचर डेस्कटॉप वर्जन या अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर कब तक उपलब्ध होगा। ऐसे में एंड्रॉयड और डेस्कटॉप यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
एआई ब्राउजर की बढ़ती लोकप्रियता
एआई तकनीक के आने के बाद पारंपरिक सर्च इंजन का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब यूजर्स को लिंक की लंबी सूची देखने के बजाय सीधे एआई आधारित सारांश और सटीक जवाब मिल रहे हैं। इस ट्रेंड को देखते हुए कई बड़ी कंपनियां एआई ब्राउजिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। जहां OpenAI ने अपना एआई ब्राउजर पेश किया, वहीं Google भी अपने सर्च और ब्राउजर प्लेटफॉर्म में एआई फीचर्स को तेजी से शामिल कर रहा है। गूगल ने अपने ब्राउजर और सर्च इंजन में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनके तहत यूजर्स को अब डायरेक्ट वेबसाइट लिंक के बजाय एआई जनरेटेड समरी पहले दिखाई जाती है। इससे यूजर्स को जरूरी जानकारी तुरंत मिल जाती है और अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम हो जाती है।
iPhone 17 Pro Deal: iPhone 17 Pro की कीमत में कटौती! इस प्लैटफॉर्म से अभी कर लें खरीदी
ब्राउजिंग अनुभव में बड़ा बदलाव
कॉमेट का नया वॉइस मोड यह संकेत देता है कि भविष्य की ब्राउजिंग अधिक स्मार्ट और इंटरैक्टिव होने वाली है। आने वाले समय में यूजर्स सिर्फ बोलकर ही इंटरनेट से जुड़ी अधिकतर गतिविधियां कर सकेंगे। कुल मिलाकर, यह तकनीक न केवल सुविधा बढ़ाएगी बल्कि डिजिटल एक्सेसिबिलिटी को भी मजबूत बनाएगी। खासकर उन लोगों के लिए, जो स्क्रीन टच करने में असुविधा महसूस करते हैं, यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।









