‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने गुरुग्राम में हुए अपने कॉमेडी शो से जुड़े '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर माफी मांगी है. हर तरफ से मिल रही नफरत और विवाद को बढ़ता देख प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अब एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी गलती को स्वीकार करते दिखे. उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी है. प्रणित ने ये भी बताया कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, इसलिए वो अब सभी से माफी मांग रहे हैं. प्रणित ने मांगी माफी वीडियो में प्रणित ने कहा कि वो इस ट्र्रोलिंग के हकदार हैं, क्योंकि

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने गुरुग्राम में हुए अपने कॉमेडी शो से जुड़े '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर माफी मांगी है. हर तरफ से मिल रही नफरत और विवाद को बढ़ता देख प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अब एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी गलती को स्वीकार करते दिखे. उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी है. प्रणित ने ये भी बताया कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, इसलिए वो अब सभी से माफी मांग रहे हैं.

प्रणित ने मांगी माफी
वीडियो में प्रणित ने कहा कि वो इस ट्र्रोलिंग के हकदार हैं, क्योंकि वो उस लड़के को ऐसे बयान देने से रोक सकते थे, लेकिन इसके बजाय उन्होंने उसे एक मंच दे दिया, जिससे चीजें और बढ़ गईं. उन्होंने दर्शकों से उन्हें एक मौका देने की रिक्वेस्ट की और भरोसा दिलाया कि वो एक बेहतर इंसान बनेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वो अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं.

माफी मांगते हुए प्रणित बोले- मैं यह बात काफी समय से करना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था. आप सबने मेरा क्राउड वर्क देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे काफी नफरत मिल रही है और मुझे लगता है कि मैं शायद यह नफरत डिजर्व भी करता हूं.

प्रणित आगे बोले-  जब मैं उस लड़के के साथ क्राउड वर्क कर रहा था, उसने काफी अपमानजनक बातें बोली थीं और सब लोग उस पर हंस रहे थे, तो मैं भी बहक गया. मुझसे समझने में चूक हुई.  मुझे लगता है कि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी. मैं चाहता तो उसे वहीं रोक सकता था, स्टैंड ले सकता था, जो मैं नहीं कर पाया.

'मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया जिससे चीजें इतनी बढ़ गईं. जिनको भी इस वजह से ठेस पहुंची है, उन सब से मैं माफी मांगना चाहता हूं. जो भी कानूनी कार्रवाई मेरे खिलाफ चल रही है, उनमें मैं अधिकारियों के साथ सहयोग भी कर रहा हूं. मैं आपसे बस यही रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे एक और चांस दें. मैं बेहतर इंसान बन कर दिखाऊंगा.

370 रुपये की बिरयानी पर क्यों छिड़ा विवाद?
दरअसल, प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक लड़के ने कहा था कि उसने डेट पर एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, जिसके बदले वो लड़की संग फिजिकल रिलेशन बनाकर उससे वो पैसे वसूलना चाहता था. हिमांशु ने लड़की के लिए कहा था- मेरे 370 रुपये लगे हैं, उन्हें वसूल तो करूंगा.

हिमांशु ने 370 रुपये वसूल करने के लिए लड़की संग इंटीमेट होने की कोशिश भी की. लड़की को लेकर हिमांशु के भद्दे कमेंट्स को प्रणित सपोर्ट करते दिखे थे. वो उसमें काफी दिलचस्पी ले रहे थे. वीडियो क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और महिलाओं के प्रति इसे बड़ा अपमान मानते हुए प्रणित के खिलाफ लीगल एक्शन की मांग की.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही थी ये बात
बता दें कि प्रणित मोरे का माफीनामा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद आया है. देवेंद्र फडणवीस ने प्रणित की कंट्रोवर्सी पर कहा था- हर कोई स्टैंड-अप कॉमेडी का आनंद लेता है और मैं खुद भी इसे देखता हूं, लेकिन मनोरंजन के चक्कर में सामाजिक सीमाओं या गरिमा का उल्लंघन करना सही नहीं है.

2