कलेक्टर ने स्कूलों में नामांकन, आधार अपडेशन तथा सायकल वितरण की समीक्षा की

कलेक्टर ने स्कूलों में नामांकन, आधार अपडेशन तथा सायकल वितरण की समीक्षा की  शहडोल   कलेक्टर  पार्थ जायसवाल ने समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीपीसी, उपसंचालक शिक्षा तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलवार कार्ययोजना तैयार कर विद्यार्थियों के आधार अपडेशन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। डीपीसी ने बताया कि 97.9 प्रतिशत बच्चों का नामांकन कर लिया गया है। सायकल वितरण हेतु 131 सायकलें शेष हैं, जिस पर कलेक्टर ने अन्य जनपदों के पात्र विद्यार्थियों को सायकल का वितरण कराने के निर्देश दिए।   कलेक्टर ने प्रधानमंत्री शहरी  आवास योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 17, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

कलेक्टर ने स्कूलों में नामांकन, आधार अपडेशन तथा सायकल वितरण की समीक्षा की 

शहडोल 
 कलेक्टर  पार्थ जायसवाल ने समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीपीसी, उपसंचालक शिक्षा तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलवार कार्ययोजना तैयार कर विद्यार्थियों के आधार अपडेशन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। डीपीसी ने बताया कि 97.9 प्रतिशत बच्चों का नामांकन कर लिया गया है। सायकल वितरण हेतु 131 सायकलें शेष हैं, जिस पर कलेक्टर ने अन्य जनपदों के पात्र विद्यार्थियों को सायकल का वितरण कराने के निर्देश दिए। 

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

 कलेक्टर ने प्रधानमंत्री शहरी  आवास योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को हितग्राहियों को समय पर किश्त जारी करने तथा आवास पूर्ण करने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।  इसी तरह शहरी निकायवार स्ट्रीट वेन्डर के प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रकरणों की संख्या बढ़ाने तथा समय पर वितरित कराने के निर्देश दिए।  उन्होंने कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल को स्कूलों एवं सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 माह के भीतर विद्युत कनेक्शन अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति,  अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी,  डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

2