जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 42 आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 42 आवेदकों की समस्याएं अनूपपुर   मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 42 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 21, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 42 आवेदकों की समस्याएं

अनूपपुर 
 मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 42 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जनसुनवाई में नगर परिषद बरगवां अमलाई निवासी सुश्री रुकमणी महरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम औढेरा निवासी श्री संजय जडिया ने नक्शा तरमीम  कराये जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम कदमटोला निवासी श्री रामप्रसाद ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने, तहसील कोतमा के बिजुरी निवासी श्री नारायण महरा ने भूमि का सीमांकन कराये जाने, तहसील जैतहरी के वेंकटनगर निवासी श्रीमती सुभद्रा द्विवेदी ने अनुकंपा नियुक्ति कराई जाने के संबंध में, तहसील अनूपपुर के ग्राम मेडियारास निवासी श्री परसादी चर्मकार ने अपने पुत्र के उपचार हेतु सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के पोड़ी मानपुर निवासी श्री मनोज माझी ने जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने, अनूपपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी श्री मोहम्मद इल्ताफ खान ने आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

2