सीएम योगी का राखी पर बड़ा तोहफा! महिलाओं की बस यात्रा फ्री, एक साथी को भी मिलेगी Free Entry

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में महिलाएं अपने एक साथी के साथ मुफ्त में सफर कर सकेंगी।  ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए 'एंटी-रोमियो स्क्वॉड' पूरी तरह एक्टिव रहे और प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।  बस ड्राइवरों की

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में महिलाएं अपने एक साथी के साथ मुफ्त में सफर कर सकेंगी। 

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए 'एंटी-रोमियो स्क्वॉड' पूरी तरह एक्टिव रहे और प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। 

बस ड्राइवरों की होगी स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग

सड़क सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने सख्त हिदायत दी कि नशे की हालत में कोई भी ड्राइवर बस न चलाए. बसों के ड्राइवरों की स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग के साथ-साथ प्राइवेट बस, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों का वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। 

यूपी सरकार के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आवास पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान, उन्होंने राज्य में जलभराव और बाढ़ की स्थिति, रक्षाबंधन के लिए महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था जैसे मुद्दों की समीक्षा की. बता दें, रक्षाबंधन 2026 का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। 

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न डिवीजनों और जिलों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के डिविजनल कमिश्नरों के साथ-साथ नोएडा अथॉरिटी से जलभराव वाले क्षेत्रों और इसके कारणों के बारे में जानकारी मांगी। 

सीएम योगी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित 19 जिलों की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने बलिया, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी के जिला 
मजिस्ट्रेटों से बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। 

 

2