UP News: CM योगी का बड़ा बयान, बोले- विकास विरोधी अयोध्या को कर रहे बदनाम

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास, मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प और सनातन आस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विकास विरोधी अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। सपा पर निशाना साधते हुए योगी ने समाज में जहर घोलने वालों को चेताया और कहा कि राष्ट्र-विरोधी ताकतों का कंस जैसा विनाश तय है।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 5, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन के दो दिवसीय दौरे के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप ‘लाला’ के दर्शन किए। मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका श्रीकृष्ण जन्मस्थान का 20वां दौरा रहा। रात्रि विश्राम के बाद सुबह करीब 9.55 बजे वह जन्मस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की।

गोपूजन के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित किया

बताते चले कि, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने पर CM योगी ने गर्भगृह के साथ केशवदेव और योगमाया मंदिर में भी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गोपूजन किया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और उत्तर प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कई अहम बातें कहीं।

अयोध्या विकास पर CM योगी का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में हो रहा विकास कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास विरोधी ताकतें अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। CM योगी ने कहा कि अयोध्या और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में भी भव्य और दिव्य परिसर विकसित करने की उनकी इच्छा है।

मथुरा-वृंदावन को भी भव्य-दिव्य बनाने का CM योगी का संकल्प

CM योगी ने कहा कि जिस तरह अयोध्या और काशी विश्वनाथ में धार्मिक स्थलों का विकास और सौंदर्यीकरण हुआ है, उसी तरह मथुरा-वृंदावन को भी भव्य स्वरूप दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान को ब्रज क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन विकास की दिशा में सरकार की प्राथमिकता के तौर पर देखा जा रहा है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से CM योगी का सनातन पर बड़ा संदेश

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सनातन धर्म और भारतीय आस्था की शक्ति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सनातन परंपरा को मिटाने की कोशिश करने वाले खुद इतिहास में मिट गए। उन्होंने बाबर और औरंगजेब का नाम लेते हुए कहा कि ऐसे हमलावर आए और चले गए, लेकिन भारत की आस्था और संस्कृति कायम रही।

CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन लोगों की आस्था बाबर और औरंगजेब जैसे आक्रांताओं में है, वे समाज और देश का सम्मान कैसे करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाज में जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। CM योगी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से राष्ट्रविरोधी तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं और लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।

समाज में जहर घोलने वालों को CM योगी की चेतावनी

CM योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ऐसे लोगों के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य देश और समाज की सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए कहा कि करीब 5200 वर्ष पहले दिए गए उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

राष्ट्र विरोधियों पर CM योगी का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां सज्जन शक्ति होगी, वहां उसका संरक्षण किया जाएगा। वहीं राष्ट्र और समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का परिणाम कंस जैसा होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था और राष्ट्रहित के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि बाकी कार्य भगवान श्रीकृष्ण स्वयं संभालेंगे।

CM योगी ने मंदिरों और आस्था का किया जिक्र

मथुरा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और भारतीय संस्कृति में उनकी भूमिका का उल्लेख करते हुए सनातन आस्था की मजबूती पर जोर दिया।

CM योगी ने आक्रांताओं पर साधा निशाना

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत के कई मंदिरों को नुकसान पहुंचाया, लेकिन वे लोगों की आस्था और विश्वास को नहीं तोड़ सके। उन्होंने कहा कि मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी जा सकती हैं, लेकिन भारतीय समाज के मूल्य और संस्कारों को समाप्त नहीं किया जा सकता।

मथुरा से लखनऊ तक CM योगी का संदेश

श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर लखनऊ के जन्माष्टमी समारोह तक CM योगी आदित्यनाथ के संबोधन में सनातन आस्था, धार्मिक स्थलों के विकास और समाज की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख रहा। एक तरफ उन्होंने अयोध्या और काशी की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन को भव्य बनाने की बात कही, तो दूसरी तरफ विरोधियों पर निशाना साधते हुए सनातन परंपरा की मजबूती का संदेश दिया।