CM Yogi Adityanath: ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, CM योगी ने किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा संकल्प अभियान के तहत लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

CM Yogi Adityanath

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 18, 2026

CM Yogi Adityanath: ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, CM योगी ने किया शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अविरल जनसेवा, अटूट समर्पण और उनके 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर इस अनूठी पहल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

विरासत और विकास का अभिनव समन्वय: मुख्यमंत्री योगी

CM Yogi Adityanath
‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश में ‘विरासत और विकास’ के अभिनव समन्वय के माध्यम से राष्ट्र को एक नई दिशा देने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में लोककल्याण को सर्वोपरि रखते हुए ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार किया जा रहा है, साथ ही देश की नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने के लिए कई उल्लेखनीय और अभिनव कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज भारत अत्यंत तेज गति से आगे बढ़ती हुई एक शक्तिशाली अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व पटल पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर दिग्गजों को नमन और 3 लाख दीपों का प्रज्वलन

CM Yogi Adityanath
‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भारत माता की भव्य प्रतिमा के साथ-साथ महान राष्ट्रनायकों—डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद स्कूली छात्रों से आत्मीय संवाद भी किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर कुल 03 लाख दीपों का प्रज्वलन किया गया, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता

CM Yogi Adityanath
‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल से प्रारंभ हुआ यह ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान पूरी सकारात्मक ऊर्जा और भाव के साथ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी श्रद्धा के दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उपस्थित कर्मयोगियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लोककल्याणकारी योजनाओं के करोड़ों लाभार्थी और जागरूक नागरिक इस महान राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता पूरी एकजुटता के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है।

CM Yogi Adityanath
‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

इस गरिमामयी अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल व इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।