CM सैनी ने दिवंगत ASI संदीप लाठर की पत्नी को बनवाया शिक्षक

पंचकूला. एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को पीजीटी मैथ के पद पर नियुक्ति मिलेगी। संतोष कुमारी को कैम्पस स्कूल, एमडीयू रोहतक में ग्रुप बी की नौकरी मिली है। परिवार को करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की गई है। बता दें कि दिवंगत एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को गांव लाढौत से धामड़ रोड पर अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर जाकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था और चार पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पंचकूला.
एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को पीजीटी मैथ के पद पर नियुक्ति मिलेगी। संतोष कुमारी को कैम्पस स्कूल, एमडीयू रोहतक में ग्रुप बी की नौकरी मिली है। परिवार को करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की गई है।

बता दें कि दिवंगत एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को गांव लाढौत से धामड़ रोड पर अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर जाकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था और चार पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें संदीप ने आईपीएस वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। सीएम सैनी ने परिवार से मुलाकात के बाद नौकरी का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा किया गया है। कैबिनेट ने कुंजपुरा, मडलौडा और शहजादपुर को नगरपालिका का दर्जा भी दिया।

Leave a Comment

2