सीएम नीतीश ने दरभंगा में समृद्धि यात्रा में 50 योजनाओं की रखी आधारशिला

दरभंगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को दरभंगा में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले को कई सौगातें दी हैं। सीएम ने यहां 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखी और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ पर 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराज्यीय बस पड़ाव का भी निरीक्षण किया। इसकी पूर्णता की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। मुख्यमंत्री के साथ यहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी भी नजर आए। बिहार

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

दरभंगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को दरभंगा में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले को कई सौगातें दी हैं। सीएम ने यहां 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखी और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ पर 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराज्यीय बस पड़ाव का भी निरीक्षण किया।

इसकी पूर्णता की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। मुख्यमंत्री के साथ यहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी भी नजर आए। बिहार में भागलपुर और सीवान कोर्ट को आज ईमेल भेज कर उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के मद्देनजर पुलिस काफी गहनता से इसकी पड़ताल शुरू की है। कोर्ट परिसर को खाली करवाकर चप्पे-चप्पे को खंगाला गया है। इसके अलावा पटना में आज मेट्रो सेवाएं बंद हैं। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का मलाही पकड़ी तक विस्तार होना है। इसी कारण भूतनाथ से खेमनीचक होते हुए मलाही पकड़ी तक विद्युत लाइन बिछाने के लिए बुधवार को मेट्रो का परिचालन बंद कर दिया गया है।

Leave a Comment

2