Uttarakhand News: सीएम धामी का सख्त निर्देश, सड़कें टूटी मिलीं तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

उत्तराखंड में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क मरम्मत से लेकर कानून-व्यवस्था और त्योहारों की सुरक्षा तक अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री खुद निरीक्षण करेंगे। आखिर बैठक में और कौन-कौन से बड़े निर्देश दिए गए?

सीएम धामी का सख्त निर्देश

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 14, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों में लापरवाही और देरी को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीवर और पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत सहित सभी अधूरे कार्य एक नवंबर तक गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। यदि निरीक्षण के दौरान सड़कें टूटी मिलीं या काम में लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

खुद सड़क मार्ग से निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विकास कार्यों, जनसुविधाओं, कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वह खुद सड़क मार्ग से निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कराने को कहा गया है।

सफाई और राजस्व मामलों पर भी जोर

धामी ने नगर निकायों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पटवारी और तहसीलदार लंबित राजस्व मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण करें। प्रशासन को जनसुविधाओं से जुड़े कामों में जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पुलिस को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाए। संज्ञेय अपराधों के मामलों में नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। नवरात्र और दिवाली के दौरान बाजारों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। यातायात, पार्किंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की पहले से योजना बनाने पर जोर दिया गया।

भालू और तेंदुए के हमलों पर बनेगी कार्ययोजना

पहाड़ी क्षेत्रों में भालू और तेंदुए के हमलों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। वन्यजीवों के हमलों से प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा आपदा प्रभावित लोगों को राहत, भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टरों, एएनएम और स्वास्थ्य वैन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

कुंभ-2027 की तैयारियों की हर सप्ताह समीक्षा

हरिद्वार में होने वाले कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। सड़कों, पुलों, घाटों, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य सुविधाओं और पार्किंग से जुड़ी परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्ण हो चुके कार्यों का संयुक्त निरीक्षण कर कमियां दूर करने के लिए कहा गया।

अधिकारियों के जिलों के दौरे और एसआईआर पर निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिवों को हर 15 दिन में आवंटित जिलों का दौरा कर विकासखंडवार समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिला योजना के कार्य समय पर पूरे करने और स्वीकृत धनराशि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि फील्ड में काम की निगरानी की जाएगी और लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Uttarakhand News: कैंची धाम जाने से पहले जान लें नया प्रस्ताव, दर्शन के लिए