CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को भीड़ में जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

CJP Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर प्रदर्शन के दौरान हमला कर दिया गया। यह घटना उस समय हुई जब दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान अचानक भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति हिंसक हो गई। Patna News: जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने खोला मोर्चा, नार्को टेस्ट की मांग भीड़ में से युवक ने किया हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान भीड़

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को भीड़ में जड़े थप्पड़

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 15, 2026

CJP Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर प्रदर्शन के दौरान हमला कर दिया गया। यह घटना उस समय हुई जब दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान अचानक भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति हिंसक हो गई।

Patna News: जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने खोला मोर्चा, नार्को टेस्ट की मांग

भीड़ में से युवक ने किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान भीड़ में से कुछ लोग आगे आए और उनमें से एक युवक ने अचानक अभिजीत दीपके पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने उन्हें एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि उस समय तीन लोग भीड़ के बीच से आगे बढ़े थे, जिनमें से एक ने यह कार्रवाई की।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हमले के बाद वहां मौजूद समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों ने तुरंत हमला करने वाले युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट भी हुई। कुछ ही देर में स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दीपके को हमले के दौरान उनके गले में पड़ा गमछा भी खींचने की कोशिश की गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

मोबाइल चोरी की भी शिकायत

इस घटना के बीच प्रदर्शन स्थल पर कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत भी सामने आई है। बताया गया कि जब ध्यान इस हंगामे पर केंद्रित था, उसी दौरान कुछ लोगों के मोबाइल गायब हो गए। इसके बाद मंच से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से अपने सामान की सुरक्षा करने की अपील की जाती रही।

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान और पते की जांच कर रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

अलग-अलग दावे और बयान सामने आए

घटना के बाद एक आरोपी युवक का बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने खुद को राष्ट्रवादी बताते हुए आरोप लगाए हैं कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग गलत विचारधारा से जुड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

कचरे के पहाड़ से स्वच्छता की ओर भोपाल, आदमपुर खंती में 54 दिन में बड़ा बदलाव; जानिए पूरा प्लान

जांच जारी, माहौल तनावपूर्ण

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रदर्शन स्थल पर हुई इस घटना के बाद माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया था। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।