मंदसौर में आज सीएम मोहन यादव का विशेष कार्यक्रम, श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण

मंदसौर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंदसौर में श्री पशुपनिनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव किया गया है। इससे पहले 28 जनवरी को जारी हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मल्हारगढ़ के कार्यक्रम में ही शामिल होने वाले थे। बाद में कार्यक्रम में बदलाव हुआ। वे दोपहर 1:30 बजे मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में प्रदेश के 7 लाख किसानों के खाते में भावांतर राशि का सिंगल क्लिक से भुगतान करेंगे। साथ ही मल्हारगढ़ के बीच से निकल रहे महू-नीमच राजमार्ग पर फोरलेन फ्लाई ओवर का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही पिपलियामंडी में अंडरपास,

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मंदसौर
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंदसौर में श्री पशुपनिनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव किया गया है। इससे पहले 28 जनवरी को जारी हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मल्हारगढ़ के कार्यक्रम में ही शामिल होने वाले थे। बाद में कार्यक्रम में बदलाव हुआ। वे दोपहर 1:30 बजे मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में प्रदेश के 7 लाख किसानों के खाते में भावांतर राशि का सिंगल क्लिक से भुगतान करेंगे।

साथ ही मल्हारगढ़ के बीच से निकल रहे महू-नीमच राजमार्ग पर फोरलेन फ्लाई ओवर का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही पिपलियामंडी में अंडरपास, मल्हारगढ़ में रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिया का भी भूमिपूजन करेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी रहेंगे।

दोपहर में मल्हारगढ़ पहुंचेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर में मल्हारगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह पहेड़ा रोड पर शासकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर वह प्रदेश स्तरीय भावांतर भुगतान योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा मल्हारगढ़ से भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत प्रदेश के 7.10 लाख किसानों के खातों में कुल 1492 करोड़ रुपये उनके खातों में भेजेंगे। इसमें मंदसौर जिले के 27 हजार 500 किसान भी शामिल होंगे। इन किसानों ने कुल 47,283.03 टन सोयाबीन का विक्रय किया है इसके बदले में किसानों के खातों में 43 करोड़ रुपये भावांतर राशि भेजी जाएगी।

Leave a Comment

2