Chardham Yatra 2026: भूस्खलन प्रभावित इलाकों में तुरंत मिलेगी शटल सेवा, चारधाम यात्रा में नया कदम

चारधाम यात्रा 2026 में उत्तराखंड सरकार ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों में तुरंत शटल सेवा शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा मार्ग बाधित होने पर भी तीर्थयात्रियों को बिना रुके आगे बढ़ने की सुविधा मिलेगी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 17, 2026

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। उत्तराखंड सरकार के परिवहन और आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने इसा बात की जानकारी दी कि यात्रा मार्गों पर जहां भी भूष्खलन जैसी स्थिति बनेगी, वहां तुरंत शटल सेवा शुरू की जाएगी ताकि यात्रियों को किसी तरीके की कोई परेशानी न हो।

Chardham Yatra: ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 काउंटरों पर सुबह 5 बजे से उमड़ी भीड़

Chardham Yatra 2026: डिजिटल समिट में मंत्री का बयान

डिजिटल समिट में मंत्री का बयान
डिजिटल समिट में मंत्री का बयान

आपको बता दें कि, डिजिटल समिट में पहुंचे मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरटीओ और एआरटीओ की टीमें लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यव्स्थाओं को संभाल रही है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि यात्रा के दौरान किसी भी तीर्थयात्री को किसी भी तरीके की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

Chardham Yatra 2026: भूस्खलन वाले क्षेत्रों में शटल सेवा

बताते चलें कि, इस साल चारधाम यात्रा में एक नई व्यवस्था लागू की जा रही है। मंत्री के अनुसार, अभी तक शटल सेवा सिर्फ सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक ही संचालित होती थी, लेकिन अब इसे और विस्तारित किया जा रहा है। जहां भी मार्ग पर भूस्खलन या सड़क अवरोध की स्थिति बनेगी, वहां तुरंत शटल सेवा शुरू की जाएगी ताकि यात्रियों की आवाजाही बाधित न हो।

Chardham Yatra: वैश्विक तनाव का दिखा असर, 6 लाख तीर्थयात्रियों ने खींचे हाथ, कारोबारी परेशान

तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य सुविधाएं

तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं
तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार कुछ नई व्यवस्थाएं भी जोड़ी गई हैं। सरकार की योजना है कि तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान उपयोगी सामग्री जैसे बैग उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका उपयोग उल्टी या कचरे जैसी स्थिति में किया जा सके। यह पहल स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

सुरक्षा को बताई प्राथमिकता

प्रदीप बत्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी संबंधित विभाग मिलकर लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि यात्रा निर्बाध और सुरक्षित बनी रहे।

Chardham Yatra Online Registration 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा, आज ही मोबाइल से पूरा करें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस