
Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधान यात्रा अब अपने अगले पड़ाल की ओर बढ़ रही है। मानसून के दौरान बारिश और मौसम की चुनौती के बावजूद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। इसी के चलते बदरीनाथ और केदारनाथ धाम मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने 15 सितंबर से शुरू होने वाले यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति का फोकस श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर है।
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासत गरम, जानें अमित की
15 सितंबर से शुरू होगा दूसरा चरण
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के मुताबिक, सितंबर के दूसरे सप्ताह से चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर समिति की ओर से जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रियों की सुविधा से जुड़ी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
बारिश के बीच भी बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा जारी है। सड़क यातायात को भी फिलहाल सुचारु बताया गया है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलने के कारण श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले मौसम की स्थिति और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
बदरीनाथ-केदारनाथ में 31.51 लाख से ज्यादा दर्शन
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। 31 अगस्त 2026 तक बदरीनाथ धाम में 16,78,008 और केदारनाथ धाम में 14,73,325 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। दोनों धामों को मिलाकर यह संख्या 31,51,333 तक पहुंच गई है। श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए माना जा रहा है कि सितंबर में शुरू होने वाले दूसरे चरण के दौरान भी बदरीनाथ और केदारनाथ में बड़ी भीड़ देखने को मिल सकती है।
दोनों धामों के लिए 39.27 लाख पंजीकरण
दर्शन करने वाले यात्रियों के साथ चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। 31 अगस्त तक बदरीनाथ धाम के लिए 18,82,199 और केदारनाथ धाम के लिए 20,45,644 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इस तरह दोनों धामों के लिए कुल पंजीकरण 39,27,843 हो चुका है। बड़ी संख्या में पंजीकरण को देखते हुए दूसरे चरण में मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटी बीकेटीसी
दूसरे चरण को देखते हुए बीकेटीसी मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रही है। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मंदिर समिति का उद्देश्य भीड़ बढ़ने के बावजूद यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुगम दर्शन और सुरक्षित यात्रा पर जोर
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना समिति की प्राथमिकता है। दूसरे चरण में संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को उसी हिसाब से मजबूत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और प्रशासन, मौसम विभाग तथा बीकेटीसी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम वाले पहाड़ी इलाकों में सतर्कता और प्रशासन के निर्देशों का पालन सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए बेहद जरूरी है।
Uttarakhand News: मल्लिकार्जुन खरगे ‘शुद्धिकरण’ विवाद में राहुल











