Chand Mera Dil Teaser Out: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर कॉलेज रोमांस और जुनून की खुशबू बिखेरने की तैयारी कर ली है। लंबे समय के इंतजार के बाद, अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ऑफिशियल टीजर आज, 7 अप्रैल 2026 को रिलीज कर दिया गया है। टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अनन्या और लक्ष्य की इंटेंस केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई है।
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के परिवार में आने वाला है नन्हा बच्चा, जोड़े में छाई खुशी
टीजर की झलक

‘चांद मेरा दिल’ का टीजर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां प्यार मासूम भी है और जुनूनी भी। टीजर की शुरुआत अनन्या (चांदनी) और लक्ष्य (आरव) के रोमांटिक पलों से होती है। दोनों कॉलेज लाइफ का आनंद लेते और एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं।
टीजर में एक डायलॉग विशेष रूप से ध्यान खींचता है, जहां अनन्या कहती हैं, “हमारा प्यार तो लेजेंड्री बन गया है।” हालांकि, कहानी सिर्फ मीठे पलों तक सीमित नहीं है। टीजर के दूसरे हिस्से में इस लव स्टोरी का दर्दनाक और डार्क साइड भी दिखाया गया है, जहां लक्ष्य एक जुनूनी आशिक के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म में कई बोल्ड और किसिंग सीन्स की झलक भी दी गई है, जो इस मॉडर्न लव स्टोरी की गहराई को दर्शाते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म दो इंजीनियरिंग छात्रों, आरव और चांदनी की जिंदगी पर आधारित है। भागदौड़ भरी पढ़ाई, असाइनमेंट और क्लास के बीच दोनों के बीच दोस्ती होती है, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। धर्मा प्रोडक्शन ने टीजर के साथ एक गहरा संदेश साझा किया है: “हर पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता।” कहानी इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या आरव और चांदनी का पहला प्यार, जो जिंदगी की रफ्तार से भी तेज बढ़ा, वक्त की मार झेल पाएगा? क्या नियति उनके इस ‘लेजेंड्री’ प्यार को दोबारा मिलने का मौका देगी?
धर्मा का सिग्नेचर स्टाइल और नई जोड़ी
करण जौहर का बैनर ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ हमेशा से अपनी भव्य और इमोशनल प्रेम कहानियों (जैसे कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो) के लिए जाना जाता है। इस बार उन्होंने अनन्या पांडे के साथ उभरते हुए सितारे लक्ष्य को कास्ट किया है। लक्ष्य, जिन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘किल’ (Kill) से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था, अब एक रोमांटिक और जुनूनी अवतार में दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जो इसे मॉडर्न ट्विस्ट देने का वादा करते हैं।
रिलीज डेट और देरी का कारण
‘चांद मेरा दिल’ को मूल रूप से साल 2025 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अज्ञात तकनीकी कारणों से फिल्म की रिलीज में देरी हुई। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह फिल्म 22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Akshay Kumar Tabu Reunion: अक्षय कुमार और तब्बू की दोस्ती, डांस क्लास से ‘भूत बंगला’ तक का सफर










