MP के नागदा गांव की पानी संकट रिपोर्टिंग पर अमिताभ बच्चन-सोनी टीवी पर केस दर्ज

उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा नागदा को पानी की समस्या से जूझता छोटा सा गांव बताए जाने पर स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अमिताभ बच्चन और सोनी नेटवर्क के खिलाफ परिवाद स्वीकार मामले में न्यायालय ने अमिताभ बच्चन व सोनी नेटवर्क के सीईओ गौरव बैनर्जी के खिलाफ दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है। केस इन्फार्मेशन सिस्टम (सीआइएस) में दर्ज करने व संबंधित थाने से प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

उज्जैन
कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा नागदा को पानी की समस्या से जूझता छोटा सा गांव बताए जाने पर स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

अमिताभ बच्चन और सोनी नेटवर्क के खिलाफ परिवाद स्वीकार
मामले में न्यायालय ने अमिताभ बच्चन व सोनी नेटवर्क के सीईओ गौरव बैनर्जी के खिलाफ दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है। केस इन्फार्मेशन सिस्टम (सीआइएस) में दर्ज करने व संबंधित थाने से प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई नौ अप्रैल को निर्धारित की गई है।
 
तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी देने का आरोप
परिवाद लगाने वाले अधिवक्ता लक्ष्मण सुंदरा ने बताया कि केबीसी में नागदा नगर के बारे में भ्रामक जानकारी दी गई, जिससे शहर की छवि प्रभावित हुई है। कार्यक्रम में नागदा को छोटा गांव और पानी संकटग्रस्त बताया गया, जबकि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

Leave a Comment

2