वृद्धजनों की देखभाल के लिए केयर गिवर्स प्रशिक्षण शुरू, 53 युवा सीख रहे हैं सेवा के गुर

वृद्धजनों की देखभाल के लिये केयर गिवर्स प्रशिक्षण प्रारंभ, 53 युवा जन सीख रहे है वृद्धों की देखभाल के गुर भोपाल  वृद्धजनों की देखभाल कैसे की जाए, इस विषय पर 75 दिवसीय केयर गिवर्स प्रशिक्षण राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (निमहर) सीहोर में प्रारंभ किया गया है। दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिकन्याय और अधिकारिका मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अटल वयों अभ्यूदय योजनांतर्गत यह प्रशिक्षण शिविर 5 जनवरी से 26 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसमें 53 युवा वृद्धों की देखभाल, उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रमुख सचिव, सामाजिकन्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 7, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

वृद्धजनों की देखभाल के लिये केयर गिवर्स प्रशिक्षण प्रारंभ, 53 युवा जन सीख रहे है वृद्धों की देखभाल के गुर

भोपाल 
वृद्धजनों की देखभाल कैसे की जाए, इस विषय पर 75 दिवसीय केयर गिवर्स प्रशिक्षण राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (निमहर) सीहोर में प्रारंभ किया गया है। दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिकन्याय और अधिकारिका मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अटल वयों अभ्यूदय योजनांतर्गत यह प्रशिक्षण शिविर 5 जनवरी से 26 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसमें 53 युवा वृद्धों की देखभाल, उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

प्रमुख सचिव, सामाजिकन्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने बताया कि अटल वयो अभ्यूदय योजना के अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसमें (NISD) नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस तथा लक्ष्मी बेन सुरजी फाउंडेशन मुंबई के संयुक्त तत्वाधान वरिष्ठजनों की देखभाल के लिये युवाओं को तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाजनों को बुर्जुगों की देखभाल के तरीकों, उनके अनुभव को साझा करने की प्रक्रिया और बुर्जुगों के साथ संवेदनशील बरताओं के लिय तैयार किया जाएगा। यह अपने तरह का प्रथम प्रशिक्षण है जो प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।

 

Leave a Comment