चौथी बार ‘कैप्स कैफे’ बना निशाना, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, कपिल शर्मा को चेतावनी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कॉमेडियन को धमकी भी दी है। गोलीबारी की घटना उसी जगह पर हुई जहां कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट कैप्स कैफे स्थित है। गोलीबारी की ये घटना लगातार चौथी बार है और कपिल को भी धमकी चौथी बार मिली है। फेसबुक पर 'टायसन बिश्नोई ज़ोरा सिद्धू' द्वारा पोस्ट की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गोलीबारी ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 'चाय सुट्टा बार' कैफे के अंदर हुई,

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कनाडा

बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कॉमेडियन को धमकी भी दी है। गोलीबारी की घटना उसी जगह पर हुई जहां कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट कैप्स कैफे स्थित है। गोलीबारी की ये घटना लगातार चौथी बार है और कपिल को भी धमकी चौथी बार मिली है।

फेसबुक पर 'टायसन बिश्नोई ज़ोरा सिद्धू' द्वारा पोस्ट की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गोलीबारी ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 'चाय सुट्टा बार' कैफे के अंदर हुई, जो कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' के करीब है। कपिल शर्मा को मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि वे उनकी बात मानें और गैंग का समय बर्बाद न करें, अन्यथा उनका भी वही हश्र होगा जो इस कैफे का हुआ।

कपिल शर्मा को धमकी भी मिली
पोस्ट के मुताबिक, 2025 में कपिल शर्मा के कैफे पर दो हमले हुए थे। गैंग ने धमकी दी थी कि अगर कपिल उनकी मांगें नहीं मानते हैं तो वे उनके मुंबई स्थित उनके घर और कनाडा के कैफे को निशाना बनाएंगे। मैसेज में यह भी लिखा था कि इस बार न तो मध्यस्थता और न ही सिफारिशें कारगर होंगी। अंत में गैंग से जुड़े कई नाम और हैशटैग दिए गए थे।

नहीं हुई है पोस्ट की पुष्टि
हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और गैंग से इसके सीधे संबंध की पुष्टि अभी तक पुलिस या अन्य जांच एजेंसियों द्वारा औपचारिक रूप से नहीं की गई है। लेकिन हमलावरों के पास से आठ कारतूस और चीन में बनी एक उच्च श्रेणी की PX-3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) संजीव कुमार यादव ने एक बयान में कहा, 'सेखों गैंग कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमलों में शामिल हमलावरों को रसद संबंधी सहायता, हथियार और रणनीतिक सहयोग मुहैया करा रहा था।'

कपिल शर्मा को तीन बार बनाया गया निशाना
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस गैंग ने कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैफे के बाहर चेतावनी दी हो या गोलीबारी की हो। विदेश में रहने वाले इन बदमाशों ने पिछले साल जुलाई से अब तक तीन अलग-अलग घटनाओं में इस कैफे को निशाना बनाया है – 10 जुलाई, 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को डराने-धमकाने और फिरौती वसूलने की कोशिश के तहत ऐसा किया गया था।

Leave a Comment

2