कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026: ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक और फैंस के साथ खास पल

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के बनाए एक शानदार नीले गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। कान से ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैन का दिल जीत लिया है। उन्होंने यहां मौजूद अपने फैंस के साथ पोज दिए। यह वीडियो फाफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो में क्या है? वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या राय को होटल परिसर के अंदर जाते हुए देखा गया, जहां उनके चारों ओर सुरक्षाकर्मी और फोटोग्राफर मौजूद थे।

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के बनाए एक शानदार नीले गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। कान से ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैन का दिल जीत लिया है। उन्होंने यहां मौजूद अपने फैंस के साथ पोज दिए। यह वीडियो फाफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या राय को होटल परिसर के अंदर जाते हुए देखा गया, जहां उनके चारों ओर सुरक्षाकर्मी और फोटोग्राफर मौजूद थे। इस बीच ऐश्वर्या अपने फैंस के साथ बातचीत कर रही हैं और उनके साथ पोज दे रही हैं। यहां पहले से कई फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे। एक युवा फैन उनके पास आई और ऐश्वर्या ने उसके बगल में खड़े होकर तस्वीर के लिए पोज दिया। जब वह वहां से जा रही थीं, तो एक्ट्रेस ने कहा अपना ख्याल रखना।

ऐश्वर्या ने महिला के साथ दिया पोज
इसके बाद एक और बुजुर्ग फैन उनके पास आईं और वह ऐश्वर्या के साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की तो ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने उनसे वादा किया था। उस फैन ने एक्ट्रेस का हाथ पकड़ा और उनसे कहा कि वह सबसे बेहतरीन महिला हैं। ऐश्वर्या राय ने आभार व्यक्त किया और फिर वहां से चली गईं।

यूजर्स को पसंद आई ऐश्वर्या की अदा
इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं और ऐश्वर्या की तारीफ की है। एक फैन ने लिखा, 'ऐश्वर्या बहुत अच्छी हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'वह सबसे अच्छी और कोमल हैं।' एक और यूजर ने उन्हें 'विनम्र' कहा है। एक और यूजर ने लिखा 'वह पल अच्छा लगा जब ऐश्वर्या ने कहा,  'मैंने उनसे वादा किया है, उन्हें मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने दो।'

2