गया में पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भागा परीक्षार्थी

गयाजी. बिहार पुलिस सेवा आयोग के देखरेख में पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए गया जिले में 17 परीक्षा केंद्रों पर पीटी परीक्षा दो पाली में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इन केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण संचालन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी व बलों की तैनाती की गई है। परीक्षा समाप्ति के बाद एक परीक्षा केंद्र जिला स्कूल से एक परीक्षार्थी प्रश्न पत्र का सेट लेकर फरार हो गया। परीक्षा हाल में सेट नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। वीक्षक ने तत्काल जिला स्कूल के केंद्राधीक्षक को प्रश्न पत्र का एक सेट गायब होने की जानकारी ली। जमा कराएं

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गयाजी.

बिहार पुलिस सेवा आयोग के देखरेख में पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए गया जिले में 17 परीक्षा केंद्रों पर पीटी परीक्षा दो पाली में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इन केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण संचालन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी व बलों की तैनाती की गई है।

परीक्षा समाप्ति के बाद एक परीक्षा केंद्र जिला स्कूल से एक परीक्षार्थी प्रश्न पत्र का सेट लेकर फरार हो गया। परीक्षा हाल में सेट नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। वीक्षक ने तत्काल जिला स्कूल के केंद्राधीक्षक को प्रश्न पत्र का एक सेट गायब होने की जानकारी ली। जमा कराएं गए कॉपी सहित प्रश्न पत्रों को जांच की गई है। जांच में एक सेट गायब पाया गया।

केंद्राधीक्षक कुमारी सरिता ने इस मामले में परीक्षार्थी रजनीकांत पिता उमाकांत शर्मा के खिलाफ सिविल लाइंस थाना में रविवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी पुष्टि सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने की है। इधर, परीक्षा के प्रभारी सह अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक पद की परीक्षा दोनों पाली शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।

प्रथम पाली में 9528 परीक्षार्थी को 17 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होना था। इसमें से 5724 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इस पाली में 3804 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे पाली में 9528 परीक्षार्थी को शामिल होना था। इसमें से 5728 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, इस पाली में 3748 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में 7552 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Leave a Comment

2