Canada School Firing: कनाडा स्कूल में फायरिंग से 9 की मौत, 27 घायल

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। पुलिस ने बताया कि मुख्य शूटर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Canada School Firing: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना हुई। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 27 लोग घायल हुए। घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:20 बजे हुई। सूचना मिलते ही रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया।

गाजा विवाद पर इजरायल की सख्ती, ट्रंप की मीटिंग में होंगे 8 मुस्लिम देश और पाकिस्तान

शूटर ने खुद को मारी गोली

पुलिस के अनुसार, छह लोग स्कूल के अंदर ही मारे गए। एक घायल व्यक्ति अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ बैठा। इसके अलावा एक घर में दो और शव मिले। पुलिस ने बताया कि मुख्य शूटर ने खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने कहा कि अब इलाके में कोई सक्रिय खतरा नहीं है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी को स्थानीय मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया।

सुरक्षा और राहत कार्य

फायरिंग के बाद शहर के कई हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। धीरे-धीरे हालात काबू में आए और स्कूल के छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और मेडिकल टीम ने तेजी से राहत और सुरक्षा कार्य शुरू किया।

संवेदनाएं और जांच

ब्रिटिश कोलंबिया के पब्लिक सेफ्टी मंत्री और पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस ने कहा कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

लोगों से अपील

अधिकारियों ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और पुलिस की जांच में सहयोग करने की अपील की है। यह घटना कनाडा में स्कूल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और प्रशासन अब इस दिशा में और सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है।

Bangladesh Hindu Killing: बांग्लादेश चुनाव से पहले हिंदुओं पर हिंसा जारी, मैमनसिंह में हिंदू व्यापारी की निर्मम हत्या

2