Bypoll Results 2026: उपचुनाव में जीत पर PM मोदी का बयान, असम-बंगाल और पुदुचेरी के मतदाताओं का जताया आभार

असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं का आभार जताया और भाजपा-एनडीए को बधाई दी। उन्होंने नतीजों को सुशासन के एजेंडे से जनता के जुड़ाव का संकेत बताया। जानिए इन जीतों के राजनीतिक मायने और पीएम मोदी का संदेश।

Bypoll Results 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 9, 2026

Bypoll Results 2026: असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी सहित देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। इस शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की जनता का आभार जताया है और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।

CJP Protest: CJP प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट, नई दिल्ली में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन के एजेंडे को बताया जीत का आधार

Bypoll Results 2026
उपचुनाव में जीत पर PM मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों की जीत के बाद मतदाताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी जमकर सराहना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि ये चुनावी नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन, विकास और जनहित के एजेंडे के प्रति आम जनता के गहरे जुड़ाव को दर्शाते हैं। उन्होंने असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम व रेजिनगर विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत का विशेष उल्लेख किया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने पुदुचेरी की थट्टांचावड़ी सीट पर जीत के लिए एनडीए की सहयोगी पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) को भी बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जनादेश गठबंधन को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनके समृद्ध भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की अतिरिक्त ताकत देगा।

अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला

Bypoll Results 2026
उपचुनाव में जीत पर PM मोदी का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन उपचुनावों और हालिया निकाय चुनावों की जीत को लेकर राहुल गांधी और ‘इंडी’ गठबंधन पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा लगातार विजय पथ पर आगे बढ़ रही है।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के बावजूद देश की जनता ने भाजपा पर अपना अटूट भरोसा जताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी के उपचुनावों के साथ-साथ राजस्थान और त्रिपुरा के निकाय चुनावों में भी एनडीए की भारी जीत का जिक्र किया। गृह मंत्री ने दावा किया कि इन परिणामों से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने विपक्ष के नकारात्मक रवैये को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनाधार खो चुके विपक्षी दल हर हार के बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बेबुनियाद सवाल खड़े करते हैं, लेकिन अब देश की जनता उनकी हर चाल को भली-भांति समझ चुकी है। शाह ने इस शानदार सफलता के लिए पश्चिम बंगाल, असम, राजस्थान, त्रिपुरा और पुदुचेरी के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

प्रमुख राज्यों और सीटों पर चुनावी नतीजों का हाल

Bypoll Results 2026
उपचुनाव में जीत पर PM मोदी का बयान

विभिन्न राज्यों में हुए इन उपचुनावों के तहत कई सीटों पर बड़े उलटफेर और रिकॉर्डतोड़ जीत देखने को मिली है:

पश्चिम बंगाल (नंदीग्राम): इस हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने 1,22,753 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल करते हुए कुल 1,64,427 वोट प्राप्त किए और इस सीट पर जीत के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

पश्चिम बंगाल (रेजिनगर): राज्य की रेजिनगर विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया।

असम और पुदुचेरी: असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र और पुदुचेरी की थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज कर गठबंधन की स्थिति को और मजबूत किया है।

अन्य क्षेत्र: इसके अलावा, तमिलनाडु में टीवीके ने दो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में हुए चुनावों के नतीजे भी राजनीतिक समीकरणों में नए बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

UP Election 2027: जानिए आगरा उत्तर विधानसभा सीट का भौगोलिक स्थिति,