Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कई बार सर्वर स्लो या क्रैश हो जाता है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे नवभारत टाइम्स (NBT) की वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CUET UG 2026: आ गई परीक्षा की तारीखें! सिलेबस और तैयारी के जरूरी टिप्स
डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट कैसे चेक करें
छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यदि ऑफिशियल वेबसाइट स्लो है, तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर रिजल्ट तुरंत देखा जा सकता है।
BSEB 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के आसान स्टेप्स

- सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट matricbiharboard.com या result.biharboardonline.org खोलें।
- होमपेज पर BSEB Matric Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज ओपन होगा, जहां अपना रोल नंबर, रोल कोड और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर Submit या View पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका 10वीं रिजल्ट दिखाई देगा। इसे चेक करने के बाद सेव कर लें या प्रिंटआउट निकाल लें।
UP Pharmacist Recruitment: फार्मासिस्ट पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान, अभी चेक करें आखिरी तारीख
टॉपर्स की लिस्ट
इस बार 10वीं रिजल्ट 2026 में टॉपर्स की सूची में सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन प्रवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दोनों ने 492 अंक यानी 98.4% अंक प्राप्त किए।
फेल होने वाले छात्रों के लिए सुविधा
BSEB ने पासिंग क्राइटेरिया के तहत कहा है कि अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 आयोजित करेगा। इसमें छात्र बेहतर तैयारी के साथ संबंधित विषय के पेपर देकर पास हो सकते हैं। ध्यान रहे कि अधिकतम दो विषयों में फेल या अनुपस्थित छात्र ही सप्लीमेंट्री/कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
UPPSC PCS Mains 2025: इंतजार खत्म! आ गई परीक्षा की तारीख, देखें पूरा शेड्यूल









