ग्रेनेड केस में पुलिस को सफलता, दो आरोपी दबोचे गए; पिस्टल और नशीला पदार्थ भी मिला

अमृतसर  ग्रेनेड बरामदगी मामले की जांच के दौरान अमृतसर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल और करीब तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद की गई पिस्तौलें पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों तक पहुंचाई जानी थीं। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों का संबंध हथियार और

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर
 ग्रेनेड बरामदगी मामले की जांच के दौरान अमृतसर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल और करीब तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद की गई पिस्तौलें पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों तक पहुंचाई जानी थीं। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों का संबंध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क से हो सकता है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

दो साथियों से मिला था ग्रेनेड
गौरतलब है कि कुछ समय पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। उस गिरफ्तारी के बाद से ही जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई थीं। ताजा गिरफ्तारी को उसी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

ग्रेनेड के इस्तेमाल की जांच जारी
हालांकि अब तक जांच एजेंसियां यह स्पष्ट नहीं कर पाई हैं कि बरामद किए गए ग्रेनेडों का इस्तेमाल कहां किया जाना था। यह भी रहस्य बना हुआ है कि किन पुलिस इमारतों या अन्य संवेदनशील ठिकानों को संभावित निशाना बनाने की योजना तैयार की गई थी। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन, संपर्कों तथा आर्थिक लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार और नशे की खेप कहां से लाई गई तथा इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

 

2