BPSC सिविल जज भर्ती 2026: 173 पदों के लिए आवेदन शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग ने लॉ की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़े मौके का ऐलान किया है. आयोग ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों को भरा जाएगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती 173 पदों पर होगी जिसके लिए अलग-अलग वर्गों में पदों का बंटवारा किया गया है. सामान्य वर्ग के लिए  69 पद, EWS के लिए 17, SC के लिए 28 और ST के लिए 2 पद तय किए गए हैं.

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बिहार लोक सेवा आयोग ने लॉ की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़े मौके का ऐलान किया है. आयोग ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों को भरा जाएगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती 173 पदों पर होगी जिसके लिए अलग-अलग वर्गों में पदों का बंटवारा किया गया है.

सामान्य वर्ग के लिए  69 पद, EWS के लिए 17, SC के लिए 28 और ST के लिए 2 पद तय किए गए हैं. वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 36 और पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 21 पद निर्धारित किए गए हैं.

योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ उम्मीदवार के पास वकील के रूप में कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने लॉ क्लर्क के रूप में भी काम किया है, उनका अनुभव भी मान्य हो सकता है.

एज लीमिट
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 22 साल होनी चाहिए. वहीं, सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 35 साल निर्धारित की गई है. वहीं महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी, जो 40 वर्ष तक हो सकती है.

सिलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया कई चरणों से होकर गुजरेगी. सबसे पहले परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. हालांकि, आखिरी चरण इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ होगा.

ऐसे करें आवेदन
    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
    होमपेज पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.
    अगर आपने पहले कभी आवेदन नहीं किया है तो, पहले रजिस्ट्रेशन कर लें.
    रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें.
    आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.
     

 

Leave a Comment

2